खबर शहर , Agra News: गिट्टी डालकर भर दिए गड्ढे, बारिश में फिर उखड़ी सड़क – INA

अछनेरा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव रायभा में कुम्हार मार्केट के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे बारिश के दौरान राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। हर वर्ष बरसात में इस स्थान पर गड्ढे हो जाते हैं। स्थायी समाधान नहीं होने से समस्या लगातार बनी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार, विगत दिनों क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल का काफिला इस मार्ग से गुजरा था। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे। विभागीय अधिकारियों ने गड्ढों में गिट्टी डलवाकर गड्ढों को भरवा दिया था। बारिश और वाहनों की आवाजाही के चलते गिट्टी हट गई और सड़क पर गड्ढे दोबारा उभर आए हैं। ग्रामीण बीके परमार, बबलू कुम्हार, सतीश, दुर्गेश फिरोज, विशाल सिकरवार और सुमित जिंदल आदि ने पीडब्ल्यूडी विभाग से गड्ढों को भरवाकर सड़क पर डामरीकरण कराने की मांग की है।