खबर शहर , Agra News: चार महीने में छह टिकट दलाल गिरफ्तार, पांच आईडी ब्लॉक – INA

आगरा। रेलवे टिकटों की दलाली रोकने के लिए आगरा मंडल में चलाए जा रहे मिशन उपलब्ध के तहत अप्रैल से जुलाई तक छह टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से भविष्य की यात्रा के 17 टिकट (कीमत 39,012 रुपये) और पूर्व यात्रा के 23 टिकट (कीमत 24,326 रुपये) मिले। इस दौरान पांच आईडी भी ब्लॉक की गईं।


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि स्टेशनों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी की गई। आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। रेलवे ने यात्रियों से टिकट अधिकृत माध्यम से लेने और दलाली या संदिग्ध गतिविधि की सूचना आरपीएफ या रेल सहायता हेल्पलाइन पर देने की अपील की है। संवाद


Credit By Amar Ujala

Back to top button