खबर शहर , Agra News: तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा, गूंजे भारत माता के जयकारे – INA

आगरा। दिल में देश भक्ति के जज्बे के साथ हाथ में राष्ट्रीय ध्वज थाम कर बुधवार को जिलेभर में तिरंगा यात्रा निकाली गईं। तिरंगा यात्रा में वंदे मातरम, भारत माता के जयघोष से हर कोई सराबोर दिखा। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।
बाह के कस्बा जरार में बुधवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा में वंदे मातरम, भारत माता के जयघोष से हर कोई सराबोर दिखा। उमड़े देश भक्ति के सैलाब से अभिभूत विधायक पक्षालिका सिंह ने पुष्प वर्षा कर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन किया। इस दौरान मानवेंद्र सिंह राठौड़, राकेश कुशवाह, उमेश सिसौदिया, सुनील बाबू, रामवरन कुशवाह, सोनू प्रधान, उपेंद्र भदौरिया, पुलकित भदौरिया, भूपेंद्र सिंह भदौरिया, उपासना सिंह, सुधा भदौरिया आदि रहे। जैंगारा मंडल के गांव डाबली में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया और विशिष्ट अतिथि अशोक चाहर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। संयोजक अजय चौधरी, रंधीर सोलंकी, विवेक, सोनू सिकरवार, जितेंद्र चाहर, धर्मेंद्र उपाध्याय, गौरव पुंडीर, प्रताप प्रधान आदि उपस्थित रहे। फतेहाबाद
में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दाैरान पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, योगवीर वर्मा, लाल बहादुर वर्मा, शिवराम वर्मा, फौजी राम, पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे। शमसाबाद
में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉक्टर राजेंद्र सिंह, विधायक छोटेलाल वर्मा, शिव कुमार प्रमुख, शैलू जादौन रहे। इस दाैरान राकेश कुशवाहा, जोगेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, राहुल बंनदेजिया, संदीप गुप्ता, उमेश गुप्ता, विष्णु राठौर, सोनू चौहान उपस्थित थे। सैंया
में 2 यूपी बटालियन के कैडेटों ने मोतीलाल इंटर काॅलेज से सैंया चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, डीपी उपाध्याय, सुरेन्द्र कुमार दीक्षित, जगमोहन शर्मा, त्रिलोचन गौतम, मनोज कुमार चौहान, कुसुम यादव, गीतांजलि शर्मा, सोनी कुमारी आदि उपस्थित रहे। अछनेरा
में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया के नेतृत्व में नगर पालिका के शहीद प्रीतम सिंह स्मारक से हरिप्रसाद स्कूल तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दाैरान सहदेव शर्मा, प्रवीन बिंदल, गंगाधर कुशवाह, लवकुश पहलवान, जितेंद्र फौजदार, विश्रनाथ शर्मा, डॉ.नेम सिंह, बीके ठाकुर, रामेश्वर वर्मा, कुंदन सिंह लोधी आदि माैजूद रहे। जगनेर
के गांव घसकटा मोड़ से तांतपुर कस्बे तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व विधायक महेश गोयल ने तिरंगा लहराकर यात्रा की शुरुआत की। भाजपा मण्डल अध्यक्ष सोनू शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अकोला
में पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर अशोक लवानिया, पूर्व विधायक कालीचरण सुमन, वीरपाल सिंह माहुरा, मुकेश चाहर, डॉक्टर गंभीर सिंह चाहर, डॉ योगेन्द्र चौधरी, अरुण कांत लवानिया, अशोक चाहर, जीतू चाहर, श्याम चाहर, अंशुल चाहर आदि मौजूद रहे। फतेहपुर सीकरी
में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में स्कूली बच्चों समेत भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, मातेंद्र सिंह धाकरे, विल्सन सिंह कुशवाहा, त्रिलोक चंद मित्तल, भूपसिंह इंदौलिया, जीडी चाहर, मुरारी लाल गोयल, विनोद सांमरिया आदि मौजूद रहे। सैंया
के राजकीय महाविद्यालय में तिरंगा रैली और तिरंगा वॉल पेंटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. हुकुम सिंह, डॉ. विशाल भास्कर, डॉ. रेखा सुमन, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. विजय आनंद आदि मौजूद रहे।
पिनाहट
में स्याहीपुरा से राटोटी गांव तक निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विधायक बाह पक्षालिका सिंह भदावर ने तिरंगा लहराकर किया। तिरंगा यात्रा में जिला सहकारी बैंक के प्रदीप भाटी, ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर सिंह भदौरिया, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह, अरुण परिहार, हीरा सिंह, मानवेंद्र भदौरिया, देवेंद्र भदौरिया, गौरव परिहार मौजूद रहे। वहीं कस्बे में चामड़ माता मंदिर से नदगवां तिराहे तक भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, बबिता चौहान, राजेश गुप्ता, निखिल गुप्ता, गौरव गुप्ता, हनीफ खान माैजूद रहे।