खबर शहर , Agra News: जर्जर इमारत में पढ़ने को मजबूर बच्चे, मरम्मत की मांग – INA

बटेश्वर। कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की जर्जर इमारत कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्कूल के कमरों की हालत इतनी खस्ताहाल है कि छत से सीमेंट की मोटी परतें उखड़कर गिर रही हैं। लिंटर के सरिए बाहर निकल आए हैं। यहां कक्षा 6, 7 और 8 के कुल 104 बच्चे जान जोखिम में डालने के बजाय बरामदे में बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं।


बटेश्वर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निर्माण वर्ष 2004 में कराया गया था। विद्यालय में तैनात अध्यापक अचल सिंह और रामप्रकाश ने बताया कि वह कई बार शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत कर चुके हैं, लेकिन स्कूल के जर्जर भवन की मरम्मत नहीं कराई गई। स्कूल परिसर में बने 5 से 7 कमरों में से एक भी कमरा ऐसा नहीं है, जिसे सुरक्षित कहा जा सके। विभागीय उदासीनता से नाराज अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से विद्यालय के सभी जर्जर कमरों की तत्काल मरम्मत की मांग की है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button