Sport : AUS vs BAN : मिचेल स्टार्क और स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, भारत के इन 2 दिग्गजों को पीछे छोड़ हासिल किया खास मुकाम #INA

AUS vs BAN : ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में बनाए गए 198 के जवाब में बांग्लादेश दूसरे दिन के अंत तक 6 विकेट पर 110 ओवर में 351 रन बना चुका है. बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के ऊपर 153 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने इतिहास रच दिया है. इन दोनों ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. आइए इसके बारे में जानते हैं. 

मिचेल स्टार्क ने रचा टेस्ट क्रिकेट में इतिहास

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इस मैच में इतिहास रच दिया है. उन्होंने 2 विकेट हासिल करते ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है. मिचेल स्टार्क  टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कपिल देव से आगे निकल गए हैं.  मिचेल स्टार्क के नाम टेस्ट क्रिकेट में अब 435 विकेट दर्ज हो चुके हैं. वहीं कपिल देव के नाम टेस्ट में 434 विकेट हैं. इस मैच में 1 विकेट लेने के साथ ही मिचेल स्टार्क ने कपिल देव की बराबरी कर ली थी. ऐसा उन्होंने पहले ही दिन कर लिया था. 

आज मुकाबले के दूसरे दिन स्टार्क ने अपना दूसरा विकेट लेकर कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है. वहीं श्रीलंका के रंगाना हेरथ ने 433 विकेट टेस्ट क्रिकेट में लिए हैं. उन्हें भी स्टार्क ने पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही मिचेल स्टार्क टेस्ट इतिहास में 11वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. 

स्मिथ सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में निकले आगे

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भी इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा लेने वाले खिलाड़ियों के मामले में नंबर 1 बन गए हैं. स्मिथ जो रूट और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

स्टीम स्मिथ ने 124 मैचों में कुल 218 कैच पकड़े हैं. वो इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बन गए हैं. वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर 166 मैचों में 218 कैच लेकर जो रूट दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. इसके साथ ही तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ मौजूद हैं. 164 मैचों में 210 कैच लिए हैं.

इस मैच की बात करें तो, पहले दिन बांग्लादेश के गेंदबाज हसन महमूद ने जलवा बिखेरा था. हसन महमूद ने पहली पारी में कुल 17 ओवर गेंदबाजी की और 55 रन खर्च किए और 6 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए. वहीं स्टीव स्मिथ ने109 बॉलों का सामना किया और 7 चौके और 1 छक्के की मदद से कुल 71 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया 198 पर सिमट गई.

इसके बाद दूसरे दिन बांग्लादेश की पहली पारी में तंजीद हसन ने शतक ठोक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की खबर ली. तंजीद का ये पहला टेस्ट शतक है और ये महज उनका दूसरा ही टेस्ट मैच है. तंजीद ने 197 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेलकर नाथन लियॉन का शिकार बने. उन्होंने 8 चौके और 1 छक्के भी लगाए. ऑस्ट्रेलिया के स्टार्क और जोस हेजलुवड ने 2-2 विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें : ‘वो अटैकिंग विकल्प है…’ दिग्गज ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11 में इस खिलाड़ी को दिया मौका, जानें किसे किया बाहर?

AUS vs BAN : मिचेल स्टार्क और स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, भारत के इन 2 दिग्गजों को पीछे छोड़ हासिल किया खास मुकाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button