UP News: पुलिस को लेकर स्कूल पहुंचा छात्र, टीचर बोली- मार-मार कर दिमाग ठीक कर देंगे… क्या थी वजह? – INA

Kanpur Dehat: कानपुर देहात से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां स्कूल में पढ़ाई नहीं होने से परेशान एक छात्र शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया. छात्र ने पुलिसकर्मियों से अपनी शिक्षिका की शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि मैडम स्कूल में पढ़ाने के बजाय आपस में बातचीत और फोन चलाने में व्यस्त रहती हैं. मामला राजपुर विकासखंड क्षेत्र के रसधान स्थित सिविलियन विद्यालय का है.
छात्र की पहचान माधव मिश्रा के रूप में हुई है. वो कक्षा सात का छात्र है. आरोप है कि स्कूल में शिक्षका पढ़ाई नहीं कराती और बच्चे खेलते रहते हैं. वहीं बड़े छात्र उसके साथ मारपीट भी करते हैं. छात्र ने पुलिस चौकी पहुंचकर अपनी परेशानी पुलिसकर्मियों को बताई. छात्र का कहना था कि जब वह स्कूल से पुलिस चौकी के लिए निकला तब भी मैडम फोन पर बात कर रही थीं.
पुलिसकर्मी छात्र को लेकर स्कूल पहुंचे
शिकायत सुनने के बाद पुलिसकर्मी छात्र को लेकर स्कूल पहुंचे. इसके बाद स्कूल में शिक्षिका और छात्र के बीच बातचीत हुई. इसी दौरान शिक्षिका द्वारा छात्र को डांटने का वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में शिक्षिका पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में छात्र को फटकार लगाती नजर आ रही हैं.
पढ़ाई और शिक्षिका के व्यवहार को लेकर सवाल
वीडियो में शिक्षिका सायमा खान छात्र से कहती सुनाई दे रही हैं कि जो भी परेशानी है, सीधे उनसे कहो. छात्र जवाब देता है कि आप सुनती नहीं हैं. इसके बाद शिक्षिका बोली हम नहीं सुनते हैं. अभी इतना मारेंगे, मार मार के ठीक कर देंगे. यह पूरा मामला 10 अगस्त सोमवार का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल में बच्चों की पढ़ाई और शिक्षिका के व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर स्कूल की व्यवस्थाओं और वायरल वीडियो की जांच करता है या नहीं. वहीं छात्र की शिकायत में लगाए गए आरोपों की भी जांच जरूरी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके.
ये भी पढ़ें: बरेली में पेड़ से टकराई 31 बच्चों से भरी तेज रफ्तार बस, 13 घायल, 6 की हालत गंभीर
पुलिस को लेकर स्कूल पहुंचा छात्र, टीचर बोली- मार-मार कर दिमाग ठीक कर देंगे… क्या थी वजह?
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,