यूपी – UP: सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे चढ़े सगे भाई-बहन, पाकिस्तान से संपर्क और संदिग्ध चैट का शक, गांव में मचा हड़कंप – INA

कानपुर देहात में अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए गांव में रहने वाले सगे भाई-बहन को अपने साथ ले गए। दोनों के पाकिस्तान से संपर्क होने के आरोपों की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी अधिकारी ने दोनों के खिलाफ लगे आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों को दोनों के मोबाइल फोन व अन्य डिजिटल गतिविधियों से जुड़े कुछ संदिग्ध चैट मिले हैं। इसके अलावा कुछ लेनदेन की जानकारी भी जांच के दायरे में आने की बात सामने आई है। इसी आधार पर सुरक्षा एवं खुफिया इकाई ने दोनों को पूछताछ के लिए अपने साथ लिया है।