राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संबोधन थोड़ी देर में:80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में डिनर भी होस्ट करेंगी- INA NEWS

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करेंगी। यह संबोधन शाम 7 बजे आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में दिखाया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद, दूरदर्शन के रीजनल चैनल क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी रीजनल नेटवर्क पर रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में इसे टेलीकास्ट करेंगे। द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति हैं। वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। 64 साल की मुर्मू ने साल 2022 देश में सबसे कम उम्र में राष्ट्रपति बनने का रिकॉर्ड भी बनाया। एट होम रिसेप्शन में आएंगे 650 गेस्ट, 100 VVIP राष्ट्रपति भवन में होने वाले एट होम रिसेप्शन का आयोजन अमृत उद्यान परिसर में होगा। शाम 6 बजे से होने वाले इवेंट में करीब 650 मेहमानों को बुलाया गया है। इसमें से 100 VVIP गेस्ट होंगे।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button