Sport : एशिया कप 2026 के स्क्वाड से जेमिमा रोड्रिग्स हुईं बाहर, जानिए किसने ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम में उनकी जगह #INA

India squad for Asia Cup 2026 : एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. इसके साथ ही एशियन गेम्स 2026 की टीम से भारत की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स बाहर हो गई है. उनको स्क्वाड में प्रतिका रावल ने रिप्लेस किया है. वहीं टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है. इसके साथ ही टीम की उपकप्तानी स्मृति मंधाना के हाथों में दी गई है. भारतीय क्रिकेट टीम में जी कमलिनी को भी जगह दी गई है. 

जेमिमा रोड्रिग्स हुई बाहर

इंडिया की बैटर जेमिमा रोड्रिग्स को 3 अगस्त को इंग्लैंड में द हंड्रेड में सदर्न ब्रेव के लिए खेलते समय हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी और अब वह UAE में होने वाले विमेंस एशिया कप और जापान में होने वाले एशियन गेम्स में इंडिया के आने वाले मैचों से बाहर हो गई हैं. विमेंस एशिया कप 28 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें इंडिया 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ अपने कैंपेन की शुरुआत करेगा.

बेंगलुरु के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में BCCI मेडिकल टीम ने उनकी जांच की, जिसके बाद चोट की गंभीरता का पता चला. सबसे छोटे फॉर्मेट में 131 मैच खेल चुकी रोड्रिग्स की गैरमौजूदगी आने वाले टूर्नामेंट्स के लिए इंडिया की तैयारियों के लिए एक झटका है, क्योंकि UAE में होने वाले एशिया कप में सिर्फ दो हफ्ते बचे हैं. विमेंस सिलेक्शन कमिटी ने एशिया कप के लिए रोड्रिग्स की जगह प्रतीका रावल को चुना है. हाल ही में इंडिया A सेटअप में अहम भूमिका निभाने के बाद रावल इंडिया स्क्वॉड में वापस आ गई हैं.

एशिया कप 2026 के लिए इंडिया की अपडेटेड स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीप), जी कमलिनी (विकेटकीप), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतीका रावल.

जेमिमा ने ‘सदर्न ब्रेव’ की तरफ से खेलते हुए, 100-बॉल वाले इस टूर्नामेंट की छह पारियों में 35.75 की औसत के साथ 143 रन बनाए थे, लेकिन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट बीच में ही छोड़ना पड़ा. जेमिमा भारतीय क्रिकेट टीम के एक प्रमुख खिलाड़ी हैं. उन्होंने समय समय पर भारत के लिए बल्ले के साथ यादगार प्रदर्शन किया है. जेमिमा रोड्रिग्स ने भारत के लिए 62 वनडे मैचों में 3 शतक और 8 अर्धशतकों के साथ 1810 रन बनाए हैं. वहीं उन्होंने 131 टी20 मैचों में 16 अर्धशतकों के साथ 2824 रन बनाए हैं. 

प्रतिका रावल ने भारत के लिए अब तक सिर्फ वनडे क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट ही खेला है. उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू अभी तक हुआ है. प्रतिका ने भारत के लिए 27 वनडे मैचों की 26 पारियों में 2 शतक और 8 अर्धशतकों के साथ 1189 रन बनाए हैं. अब उनका एशिया कप टी20 डेब्यू होना लगभग तय है. 

महिला एशिया कप 2026 में भारत का पूरा शेड्यूल

मैचतारीखमुकाबलास्थानसमय (IST)
130 अगस्त 2026 (रविवार)🇮🇳 भारत vs 🇹🇭 थाईलैंडदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, यूएईशाम 8:00 बजे
23 सितंबर 2026 (गुरुवार)🇮🇳 भारत vs 🇭🇰 हांगकांगदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, यूएईशाम 8:00 बजे
35 सितंबर 2026 (शनिवार)🇮🇳 भारत vs 🇵🇰 पाकिस्तानदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, यूएईशाम 8:00 बजे

ये भी पढ़ें : सोनी स्पोर्ट्स पर तो खर्च होंगे पैसे लेकिन इस चैनल पर फ्री में उपलब्ध होगा भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच, बस इतने बजे ऑन कर लें टीवी

एशिया कप 2026 के स्क्वाड से जेमिमा रोड्रिग्स हुईं बाहर, जानिए किसने ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम में उनकी जगह





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button