खबर शहर , सांवला रंग बना दुश्मन: सास-ससुर देते थे ताने, पति ने भी रख दी ये शर्त; कोर्ट ने तीनों को सुनाई दो साल की सजा – INA


आगरा के कमला नगर थाने के दहेज उत्पीड़न, मारपीट के मामले में विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानंद गुप्ता ने पति और सास-ससुर को दोषी माना। उन्हें दो साल के कारावास की सजा सुनाई। अन्य मामले में भी एक साल और छह महीने सजा से दंडित किया। इसके साथ ही ननद को साक्ष्य के अभाव में बरी किया।