UP News: बाइक पर आए बदमाश, डीजे की आवाज का फायदा उठाकर मारी गोली… बिहार में कांवड़िए की हत्या – INA

Bihar Kanwariya Murder: बिहार के मुजफ्फरपुर से हत्या एक मामला सामने आया. यहां पारू थाना क्षेत्र के देवरिया-जगरिया मुख्य मार्ग पर ब्रह्मपुर खखन गांव के पास रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने जलाभिषेक के लिए बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे 25 वर्षीय कांवड़िया की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान गोलू कुमार के रूप में हुई है. वह करीब 60 कांवरियों की टोली में शामिल था. जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 60 कांवरियों का जत्था देवरिया थाना क्षेत्र के धरफरी गांव के पास गंडक नदी से जल भरकर बाबा गरीबनाथ धाम के लिए रवाना हुआ था.

जत्थे में आगे डीजे बज रहा था और कांवड़िया नाचते-गाते पैदल चल रहे थे. गोलू अपनी बाइक से कांवरियों के पीछे-पीछे धीरे-धीरे चल रहा था. तभी ब्रह्मपुर खखन गांव के पास देवरिया की ओर से बाइक सवार बदमाश पीछे से आए. फिर डीजे की तेज आवाज का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने गोलू को पीछे से गोली मार दी. गोली लगते ही वह बाइक से नीचे गिर गया और खून से लथपथ हो गया. वारदात के बाद बदमाश देवरिया की ओर फरार हो गए.

गोलीबारी से मची कांवड़ियों के जत्थे में अफरा-तफरी

अचानक हुई गोलीबारी से कांवड़ियों के जत्थे में अफरा-तफरी मच गई. साथ चल रहे कांवड़ियों ने गोलू को आनन-फानन में इलाज के लिए सरैया सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार दिन में गोलू की गांव के ही एक व्यक्ति से मारपीट हुई थी. इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. पुलिस इसी बिंदु को भी हत्या की जांच में शामिल कर रही है.

गोलू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. वह दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता था और करीब एक महीने पहले ही घर लौटा था. गांव में होने वाले महावीरी झंडा मेले के बाद उसे दोबारा दूसरे प्रदेश लौटना था. घटना की सूचना मिलने के बाद पारू थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है. साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है.

इस मामले में पुलिस ने क्या बताया?

एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर ने बताया कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है. मृतक कांवड़ यात्रा के दौरान जल भरकर गरीबनाथ मंदिर जा रहा था. घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पता चला कि दिन में उसकी एक व्यक्ति से झड़प हुई थी, जिसमें उसे धमकी मिली थी. पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए तकनीकी जांच कर रही है. मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: एक साथ पहुंची दो ट्रेनें, लोगों की भाग-दौड़ में गिरा पोल और फैली करंट की अफवाह अशोकधाम मंदिर में कैसे मची भगदड़?

बाइक पर आए बदमाश, डीजे की आवाज का फायदा उठाकर मारी गोली… बिहार में कांवड़िए की हत्या


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button