यूपी – नींद में था पूरा परिवार: 100 किमी की थी रफ्तार, अनियंत्रित कार छह-सात बार पलटते हुए गड्ढे में जा गिरी – INA

सिकंदराराऊ के दिल्ली-कानपुर हाईवे पर हादसे के समय कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटा थी। हादसे में घायल राजीव पाल ने बताया कि पीछे की सीट पर चार लोग बैठे थे। बेटा मां की गोदी में सो रहा था। सभी नींद में थे। तभी अचानक कार अनियंत्रित हो गई।

राजीव के अनुसार, हाईवे पर संकेतक से टकराते ही तेज धमाका हुआ। इसके बाद कार करीब 6-7 बार पलटती गई। इसी दौरान वह बेहोश हो गए थे। होश आया तो हर तरफ खून था। चीख-पुकार मची थी। कुछ लोग उन्हें निकालने का प्रयास कर रहे थे। राजीव पाल ने बताया कि बेटे और पत्नी के बारे में सोच कर मैं रोने लगा। जब उन्हें देखा तो जान में जान आई। रामजी खून से लथपथ पड़े थे। उसके मामा अवधेश और जगतपाल की भी हालत खराब थी।

यह भी पढ़ें … UP: दिल्ली-कानपुर हाईवे पर झपकी से अनियंत्रित कार गड्ढे में पलटी, तीन की मौत, बच्चे समेत चार घायल

पिचक गई थी कार, अंदर फंसे थे सभी

राजीव पाल ने बताया हादसे में कार बुरी तरह से पिचक गई थी। सभी लोग अंदर फंस गए थे। पुलिस ने किसी तरह कार की चादर काटकर एक-एक करके सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से उन्होंने नोएडा में रह रहे दूसरे साले यानी रामजी के भाई को खबर की। उसने परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी, परिजन सुबह तक अस्पताल पहुंच गए थे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button