VHP के राष्ट्रीय महामंत्री बोले- CJP आंदोलन में हत्यारे-बलात्कारी थे:जंतर-मंतर पर 'जेन-जी' नहीं था; पंजाब में विदेशी फंडिंग से गरीब सिखों का धर्मांतरण- INA NEWS

पठानकोट में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने पंजाब में धर्मांतरण, विदेशी फंडिंग और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर कई बड़े दावे किए। छात्रों के जंतर-मंतर के आंदोलनों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आंदोलन में करीब 2,800 हिस्ट्रीशीटर, 60 हत्यारे और 100 से ज्यादा बलात्कारी शामिल थे। परांडे ने कहा कि ऐसे लोगों की मौजूदगी वाले आंदोलन को छात्रों या ‘जेन-जी’ का आंदोलन बताना सही नहीं है। वहीं पंजाब के सिख समाज को लेकर उन्होंने विदेशी फंडिंग के जरिए कथित धर्मांतरण का मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि सिख समुदाय और गरीब वर्ग के लोगों को ईसाई बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने इसे पंजाब के साथ-साथ देश के लिए भी बड़ी चुनौती बताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की। मिलिंद परांडे ने कही ये बड़ी बातें… ************* ये खबर भी पढ़ें: चंडीगढ़- मां ने बेटे को बचाने के लिए किडनी दी: मोहाली में ₹7 लाख का ट्रांसप्लांट फेल, अब मां-बेटे दोनों बीमार; 1 बीघा जमीन भी बिकी ‘जिस बेटे को जन्म दिया, उसकी जिंदगी बचाने के लिए मां ने अपनी किडनी भी दे दी। मगर, मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में कराए ट्रांसप्लांट के बाद किडनी फेल हो गई। अल्ताफ की तबीयत बिगड़ती चली गई तो पिता उसे लेकर चंडीगढ़ PGI पहुंचे। (पढ़ें पूरी खबर)

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button