खबर शहर , Agra News: युवराज और देवांश के शतकों की बदौलत बजरंग वॉरियर्स को 304 रन से हराया – INA

आगरा। राधा माधव क्रिकेट मैदान पर सोमवार को खेले गए अंडर-16-19 आयु वर्ग में ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने एकतरफा मुकाबले में बजरंग वॉरियर्स क्रिकेट अकादमी को 304 रनों से हराया।


ताज स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 5 विकेट खोकर 355 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बजरंग वॉरियर्स की पूरी टीम महज 51 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ताज स्पोर्ट्स की शुरूआत दमदार रही। टीम के युवा बल्लेबाज युवराज तोमर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 107 रन की शतकीय पारी खेली। उनका साथ निभाते हुए देवांश जयस ने भी नाबाद 100 रन बनाए। इसके अलावा ओम शर्मा ने भी 55 रन का योगदान दिया।

356 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बजरंग वॉरियर्स की टीम ताज की घातक गेंदबाजी के . ढह गई। देव कुमार ने 6 ओवर में 1 मेडन फेंकते हुए 16 रन देकर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। आरव शर्मा ने किफायती और घातक गेंदबाजी करते हुए 3.2 ओवर में केवल 1 रन देकर 4 विकेट झटके। देवांश ने भी 1 विकेट लिया। ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी के कोच प्रवेश भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन की सराहना की।


Credit By Amar Ujala

Back to top button