खबर शहर , Agra News: कराटे परीक्षा में 70 खिलाड़ियों ने लहराया परचम, मिलीं कलर बेल्ट – INA

आगरा। ताज रोड स्थित महेंद्रू पार्क में एनएस मार्शल आर्ट एकेडमी की ओर से कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न बेल्ट हासिल की।


प्रतियोगिता का आयोजन वर्ल्ड बुडो शोतोकान कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में हुआ। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन नितिन सोलंकी, देवजीत घोष, प्रभात गुप्ता, कुशल बंसल, सनी और अंकुर अग्रवाल की टीम ने किया। परीक्षा में 26 बच्चों को यलो, 14 को ब्लू और 16 को ऑरेंज बेल्ट मिली। इसके अलावा आयरा, चिराग, देवांश, काव्य, भाविक और आनंद को ग्रीन बेल्ट प्रदान की गई। रैया, लक्षिता, क्रिश, भूमिक, आध्विक, द्रविजय, माधव और शिवम को पर्पल और अविराज और आदिल को ब्राउन बेल्ट मिली। कोच दीपक, गोविंदा, समीर और वंश ने खिलाड़ियों को तकनीकी दांव-पेच सिखाए। एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव नितिन सोलंकी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button