खबर शहर , Agra News: स्वतंत्रता दिवस पर हुई क्रॉस कंट्री रेस, दुष्यंत और प्रतिज्ञा बने विजेता – INA

आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश और जिला प्रशासन, के संयुक्त तत्वावधान में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 5 किमी क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। इसमें दुष्यंत व प्रतिज्ञा विजेता बने।
शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इससे पूर्व एकलव्य स्टेडियम प्रांगण में उन्होंने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन के बाद स्टेडियम से दौड़ शुरू हुई। नंद चौराहा, आयुक्त निवास, होटल क्लार्क शीराज, लाल बहादुर शास्त्री चौराहा, माल रोड, प्रधान डाकघर चौराहा और सदर बाजार होते हुए स्टेडियम पर समाप्त हुई। बालक वर्ग में दुष्यंत प्रथम, नवीन कुमार दूसरे, नितिन गुर्जर तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रतिज्ञा प्रथम, भावना दूसरे, सानिया तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान राजेश यादव, विजय लक्ष्मी सिंह, हरदीप सिंह, अनुज कपूर, मनीष वर्मा, योगेश वर्मा, कल्पना चौधरी, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।