खबर शहर , Agra News: ताइक्वांडो में आगरा के खिलाड़ियों ने जीते 17 गोल्ड – INA

आगरा। सोनीपत के ब्राइट स्कॉलर स्कूल में हो रही प्रथम फाइटर कप ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूमसे में 17 स्वर्ण पदक जीते।

मास्टर पंकज शर्मा ने सीनियर वर्ग के व्यक्तिगत, युगल और टीम स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। संतोष कुमार सिंह ने दो (टीम व फ्रीस्टाइल) और संगीता शर्मा ने युगल स्पर्धा में एक स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रदीप गौर, यशस्वी गौतम, सोहंग भटनागर, एंजेल सिंह और अनन्या सिंह ने दो-दो स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

इक्षा सत्संगी ने एक स्वर्ण पदक जीता। क्योरुगी (फाइट) में संतोष कुमार सिंह, माधव, गौरांशी, वात्सल्य व परी फाइनल में और तनिष्का, सूर्यांश, जतिन, सुदर्शन, प्रेरणा, इशांत व शिवम क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। इस दौरान दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा और नवनीत कुलश्रेष्ठ ने खिलाड़ियों को बधाई दी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button