खबर शहर , Agra News: मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में बाह के 4 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक – INA

बाह। मैनपुरी में 13 अगस्त को आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में बाह के वीरेंद्र सिंह, शाश्वत, अनेक और परी गुप्ता ने अपने-अपने आयु एवं भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। कोच विश्नु मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में भावना को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मंडल स्तर पर कराटे के स्वर्ण पदक और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बाह की विधायक पक्षालिका सिंह, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने बधाई दी है।



Credit By Amar Ujala

Back to top button