Sport : पहला टेस्ट मैच अगर हुआ ड्रॉ, तो क्या WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया? समझिए कैसा होगा फिर समीकरण #INA

WTC FINAL Scenario: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के शुरुआती 3 दिन का खेल खत्म हो चुका है और दोनों टीमों की एक-एक पारी हो चुकी है. चौथे दिन का खेल जारी है. अब सवाल उठता है कि क्या ये मैच रिजल्ट की ओर बढ़ेगा या फिर ड्रॉ पर ही खत्म हो जाएगा. यदि ये मैच ड्रॉ होगा, तो भारत को भारी नुकसान होगा और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी झटका लगेगा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको समीकरण के बारे में बताते हैं…

ड्रॉ हुआ तो क्या WTC फाइनल में पहुंचेगा भारत?

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल पांचवें स्थान पर है. टीम इंडिया ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, 4 मैच में हार का सामना किया है और 1 मैच ड्रा हुआ है. भारत के पास 52 प्वॉइंट्स हैं और 48.15 PCT है. इस तरह टीम इंडिया पांचवें नंबर पर है, वहीं श्रीलंका टीम 20 प्वॉइंट्स और 41.67 PCT के साथ पांचवें स्थान पर है.

ड्रॉ हुआ तो क्या WTC फाइनल में पहुंचेगा भारत?

अब सवाल उठता है कि अगर मैच ड्रॉ हुआ तो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की उम्मीदों पर टीम इंडिया को बड़ा झटका लगेगा. ICC नियमों के अनुसार, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंडर एक टेस्ट मैच जीतने पर 12 और ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को चार-चार अंक मिलते हैं.

मैच से पहले भारत के 9 मैचों में 52 प्वाइंट्स हैं, जबकि उसका प्वाइंट्स प्रतिशत 48.15% है और टीम गिल फिलहाल पांचवें नंबर पर है. गॉल टेस्ट अगर किसी भी पहलू से ड्रा होता है तो भारत के WTC में 10 मैचों के साथ (52+4) 56 प्वाइंट्स हो जाएंगे. लेकिन उसका प्वाइंट्स प्रतिशत 48.15% से गिरकर 46.67 प्रतिशत हो जाएगा. टीम इंडिया की रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा और उसकी पांचवीं पायदान बरकरार रहेगी.

टीम इंडिया के बल्लेबाजों को दिखाना होगा पहले दम

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खेला जा रहा है और भारत ने (खबर लिखे जाने तक) 2 विकेट पर 65 रन बनाए हैं. अब टीम इंडिया पूरी कोशिश करेगी कि वह तेजी से रन बनाए और श्रीलंका को बड़ा स्कोर देकर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर बुला ले, ताकि मैच रिजल्ट की ओर बढ़ सके. बता दें, इस मैच में टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर ही 178 रनों की बढ़त बना ली थी. ऐसे में भारत मेजबान टीम को कम से कम 400 रन का लक्ष्य तो देना ही चाहेगा.

क्या बारिश होने की है संभावना?

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच चौथे दिन और पांचवें दिन गॉल का मौसम भारतीय खेमे की चिंता बढ़ा रहा है. जहां, मंगलवार को 56% बारिश की संभावना है, तो वहीं बुधवार को 57% बारिश के चांसेस हैं. यहां देखिए दोनों दिन कैसा मौसम रहेगा.

चौथा दिन: बारिश की संभावना 56%, तापमान 30 डिग्री से 28 डिग्री तक, हवा 13 किलोमीटर प्रतिघंटे, ह्यूमिडिटी 75%

पांचवां दिन: बारिश की संभावना 57%, तापमान 30 डिग्री से 26 डिग्री तक, हवा 26 किलोमीटर प्रतिघंटे, ह्यूमिडिटी 75%

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को लगा झटका, यशस्वी जायसवाल पहले ही ओवर में हुए आउट, टेस्ट क्रिकेट में 7वीं बार हुआ ऐसा

पहला टेस्ट मैच अगर हुआ ड्रॉ, तो क्या WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया? समझिए कैसा होगा फिर समीकरण





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button