Sport : IND VS SL: गॉल टेस्ट में श्रीलंका को कितने रनों का लक्ष्य देना चाहेगी टीम इंडिया? पारी घोषित करेगी या होगी ऑलआउट #INA

IND VS SL: गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया ने पहली पारी में 462 रन बनाए और श्रीलंका की पहली पारी 284 के स्कोर पर सिमट गई. इस तरह भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर ही 178 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी और दूसरी पारी में भी टीम इंडिया बल्लेबाजी कर रही है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या टीम इंडिया पारी को घोषित करेगी और अगर करेगी तो कितने रन बनाकर घोषित करेगी? या फिर टीम इंडिया ऑलआउट होने का इंतजार करेगी.
क्या टीम इंडिया को घोषित कर देनी चाहिए पारी
श्रीलंका के साथ खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच में अब सभी को इंतजार है कि टीम इंडिया कब पारी घोषित करेगी… या फिर वह ऑलआउट होने तक खेलती रहेगी… ऐसे में सबसे अहम सवाल ये है कि आखिर गॉल टेस्ट मैच में श्रीलंका को कितने रनों का लक्ष्य देकर टीम इंडिया अपनी जीत सुनिश्चित कर सकती है. देखा जाए, तो आज मैच का चौथा दिन है और पांचवें दिन का खेल भी बाकी है. मगर, यहां नोटिस करने वाली बात ये भी है कि श्रीलंका में बारिश भी आ सकती है, जो इस मैच पर असर डाल सकती है. इसलिए पारी घोषित करने से पहले टीम इंडिया के जहन में ये बात भी होगी.
FIFTY for Rishabh Pant! ✅
He brings up his 20th Test half-century as #TeamIndia move closer . 160. 👍
Updates ▶️ https://t.co/WHXkfnivbw#SLvIND pic.twitter.com/qq6IlmSHbL
— BCCI (@BCCI) August 18, 2026
श्रीलंका को कितने रनों का लक्ष्य देना चाहेगा भारत?
गॉल टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे. वहीं, श्रीलंकाई टीम ने पहली पारी में 284 रनों पर ऑलआउट हुई. इस तरह भारत के पास पहली पारी के आधार पर 178 रनों की बढ़त थी. वहीं, अब दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए हैं और उनके पास 352न रनों की बढ़त हो गई है. ऐसे में टीम इंडिया गॉल टेस्ट मैच में कम से कम श्रीलंका को 420 से 450 रनों का लक्ष्य तो देना ही चाहेगी, ताकि वह अपनी जीत सुनिश्चित कर सके.
किसी हाल में ड्रॉ नहीं करना चाहेगा भारत
टीम इंडिया के लिए जीत सुनिश्चित करने वाला लक्ष्य देना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि वह किसी भी हाल में इस टेस्ट मैच को ड्रॉ नहीं करना चाहेगी. लेकिन, अगर श्रीलंकाई टीम आखिरी दिन चेज नहीं कर पाती है, तो वह ड्रॉ की तरफ देख सकती है.
दरअसल, ICC नियमों के अनुसार, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंडर एक टेस्ट मैच जीतने पर 12 और ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को चार-चार अंक मिलते हैं. मैच से पहले भारत के 9 मैचों में 52 प्वाइंट्स हैं, जबकि उसका प्वाइंट्स प्रतिशत 48.15% है और टीम गिल फिलहाल पांचवें नंबर पर है. गॉल टेस्ट अगर किसी भी पहलू से ड्रा होता है तो भारत के WTC में 10 मैचों के साथ (52+4) 56 प्वाइंट्स हो जाएंगे. लेकिन उसका प्वाइंट्स प्रतिशत 48.15% से गिरकर 46.67 प्रतिशत हो जाएगा. टीम इंडिया की रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा और वह पांचवें पायदान पर बरकरार रहेगी.
ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने रच दिया इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय, सहवाग और रोहित भी हासिल नहीं कर पाए थे ये मुकाम
IND VS SL: गॉल टेस्ट में श्रीलंका को कितने रनों का लक्ष्य देना चाहेगी टीम इंडिया? पारी घोषित करेगी या होगी ऑलआउट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,