यूपी – Shahjahanpur News: पुलिस की घेराबंदी के बीच छत से गिरकर सराफा कारोबारी की मौत, पत्नी ने लगाया फेंकने का आरोप – INA

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांधी नगर में मंगलवार देर रात पुलिस की घेराबंदी के दौरान छत से गिरकर सराफा कारोबारी उमेश चंद्र गुप्ता (62 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर उमेश को छत से फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस लखनऊ से जारी गैर जमानती वारंट तामील कराने के लिए उनके घर पहुंची थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में कुछ समय पहले एक सराफा कारोबारी के यहां चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वारदात की जांच के दौरान निगोही के गांधी नगर निवासी सराफा कारोबारी उमेश चंद्र गुप्ता का नाम भी सामने आया था। इसके बाद लखनऊ की अदालत से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। 

यह भी पढ़ें- UP News: पीलीभीत में सिगरेट उधार न देने पर बुजुर्ग दुकानदार की हत्या, पत्नी-बहू और दो बच्चियां घायल

वारंट तामील कराने के लिए मलिहाबाद थाने की पुलिस निगोही पुलिस के साथ बुधवार रात करीब ढाई बजे उमेश के घर पहुंची। परिजनों के अनुसार, पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया और मकान को चारों ओर से घेर लिया। इसी दौरान उमेश छतों के रास्ते निकलने का प्रयास करने लगे। सुबह तक परिवार के लोगों को उमेश के बारे में जानकारी नहीं मिली। उन्हें लगा कि वह पुलिस से बचकर कहीं चले गए हैं। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button