खबर शहर , Agra News: हॉकी में भारत की हार ने दी पूर्व कप्तान को टीस – INA

आगरा। हॉकी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के हाथों भारत की 3-1 से हार ने आगरा निवासी पूर्व कप्तान और ओलिंपियन जगबीर सिंह को निराश किया। खास बातचीत में उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने मुकाबले में करीब 60 प्रतिशत ग्राउंड डॉमिनेंस बनाए रखा, इसके बावजूद मैच गंवा देना सबसे ज्यादा खला।


उन्होंने बताया कि भारत ने मैदान पर दबदबा बनाया लेकिन महत्वपूर्ण मौकों को गोल में तब्दील नहीं कर सका। शुरू से ही आक्रामक तेवर दिखाए, डिफेंस पर दबाव बनाया लेकिन मौके भुनाने में नाकाम रहे। दूसरी ओर नीदरलैंड ने मिले अवसरों का बेहतर इस्तेमाल किया। जगबीर सिंह ने बताया कि विश्वकप जैसे बड़े टूर्नामेंट में सिर्फ मैदान पर कब्जा या गेंद पर नियंत्रण काफी नहीं होता। मौकों को गोल में बदलना और दबाव के समय बेहतर निर्णय लेना ही मैच का रुख तय करता है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button