Sport : IND vs SL: कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत का दिखा दबदबा, श्रीलंका भी लड़ रही फॉलोऑन बचाने की लड़ाई #INA

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. भारत की पहली पारी के 503/9 रनों के जवाब में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट पर 265 रन बना लिए हैं. श्रीलंका की टीम अभी भी 238 रन पीछे है, वहीं उसे फॉलोऑन बचाने के लिए अभी भी 38 रनों की जरूरत है. अब मैच के चौथे दिन अगर श्रीलंका की टीम फॉलोऑन बचाने में कामयाब नहीं हुई, तो भारतीय टीम को (फॉलोऑन देकर) दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 3 ओवरों में 8 रन बनाकर 2 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद तीसरे दिन श्रीलंका ने अपनी पारी की शुरुआत इसी 8 रन के स्कोर से आगे की. दिन की शुरुआत में श्रीलंका ने कामिल मिशारा के रूप में अपना तीसरा विकेट गंवाया. मिशारा 25 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.
Prasidh Krishna gets the first wicket of the day! ⚡️
Sri Lanka lose their third wicket as Kamil Mishara is out caught behind.
Updates ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/odnIuPsd5c
— BCCI (@BCCI) August 25, 2026
इसके बाद पासिंदु सूरियाबंदारा और कामिंदु मेंडिस के बीच चौथे विकेट के लिए एक अच्छी साझेदारी हुई, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने कामिन्दु मेंडिस को 32 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर श्रीलंका को चौथा झटका दिया था. इस तरह श्रीलंकाई टीम ने पहले सेशन में यानी लंच ब्रेक तक 32 ओवरों में 4 विकेट पर 130 रन बना लिए थे.
Partnership broken just before lunch!
It’s Prasidh Krishna once again 🙌
Ravindra Jadeja with the catch 👌👌
Updates ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/ETT9ddezAo
— BCCI (@BCCI) August 25, 2026
इसके बाद मानव सुथार ने कप्तान धनंजय डी सिल्वा को आउट कर श्रीलंका को पांचवां झटका दिया. धनंजय डी सिल्वा सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस तरह श्रीलंका की आधी टीम 137 रनों के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी.
IND vs SL: कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत का दिखा दबदबा, श्रीलंका भी लड़ रही फॉलोऑन बचाने की लड़ाई
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,