Sport : कोलंबो टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पकड़ा ऐसा अविश्वसनीय कैच कि सभी रह गए हैरान, देखें वीडियो #INA

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया अभी भी मजबूत स्थिति में है. भारत की पहली पारी के 503 रनों के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रनों पर सिमट गई थी, जिसके बाद उन्हें फॉलोऑन खेलना पड़ रहा है. श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 229 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं. कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक ऐसा अद्भुत कैच पकड़ा कि सभी हैरान रह गए. उन्होंने यह शानदार कैच लपककर श्रीलंकाई बल्लेबाज कामेंदु मेंडिस को पवेलियन भेजा. शुभमन गिल के इस कैच पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
फोलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका की शुरुआत रही खराब
कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन जब श्रीलंकाई टीम फॉलोऑन खेलने दूसरी पारी में उतरी, तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. श्रीलंका ने 5 रन के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया. टीम के ओपनर लाहिरू उदारा को मोहम्मद सिराज ने 3 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद श्रीलंका ने 63 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट भी गंवा दिया. कामिल मिशारा को रवींद्र जडेजा ने आउट किया और वह 32 रन बनाकर आउट हुए.
शुभमन गिल ने पीछे दौड़ते हुए छलांग लगाकर पकड़ा अद्भूत कैच
इसके बाद पासिंदु सूरयाबंदारा और कामेंदु मेंडिस ने श्रीलंकाई पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की, जिसे भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक बेहतरीन कैच पकड़कर तोड़ा. श्रीलंका की पारी का 44वां ओवर लेकर प्रसिद्ध कृष्णा आए. इस ओवर की पहली गेंद पर कामेंदु मेंडिस ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले से ठीक से कनेक्ट नहीं हो पाई और स्क्वायर लेग की तरफ हवा में काफी ऊपर चली गई. वहां पर फील्डिंग कर रहे कप्तान शुभमन गिल ने पीछे की तरफ तेजी से दौड़ते हुए और छलांग लगाते हुए एक शानदार कैच लपका. गिल के इस कैच को देखकर सभी हैरान रह गए. इस तरह कामेंदु मेंडिस 52 रन बनाकर आउट हुए और भारत को एक बड़ी सफलता मिली.
If leading from the front had . be captured in one moment! 👊
Prasidh Krishna nails the short ball, and Shubman Gill pulls off a stunning catch . dismiss Kamindu Mendis! 🫴💥
Watch #SLvIND, 2nd Test, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.… pic.twitter.com/qeNzO8uqww
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 26, 2026
5वें दिन पहुंचा भारत-श्रीलंका कोलंबो टेस्ट, श्रीलंका ने ली 16 रनों की लीड
कोलंबो टेस्ट मैच अब पांचवें यानी आखिरी दिन तक चला जाएगा. पहले दिन से ही इस मैच में टीम इंडिया ने अपना दबदबा बनाए रखा था और ऐसी उम्मीद थी कि भारत इस मैच को तीसरे या चौथे दिन ही अपने नाम कर लेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. भारतीय टीम ने श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर तो किया, लेकिन बारिश ने चौथे दिन श्रीलंकाई टीम को बचा लिया. फोलोऑन खेलते हुए श्रीलंका ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 229 रन बना लिए हैं और 16 रनों की बढ़त हासिल कर ली है, जिसके बाद लगातार बारिश की वजह से चौथे दिन का खेल समय से पहले ही समाप्त कर दिया गया. अब कहें कि यह मैच ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है तो गलत नहीं होगा. टीम इंडिया पांचने दिन श्रीलंका को जल्दी आउट कर छोटा लक्ष्य का पीछा नहीं करती है तो फिर बारिश मैच में विलेन बन सकती है.
यह भी पढ़ें: Explainer: 50 की उम्र में बना ICC नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज… जानें कौन हैं 5 सबसे उम्रदराज बॉलर्स, जिन्होंने दुनिया को झुकाकर रचा इतिहास
कोलंबो टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पकड़ा ऐसा अविश्वसनीय कैच कि सभी रह गए हैरान, देखें वीडियो
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,