खबर शहर , Agra News: जमीन पर कब्जे का आरोप, भाकियू ने सौंपा ज्ञापन – INA

फतेहाबाद। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष अवधेश ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को निबोहरा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें ग्राम भोगपुरा बाग निवासी किसान सुरेशचंद्र की भूमि पर दबंगों के अवैध कब्जा कर निर्माण किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई। किसान सुरेश चंद्र ने बताया कि भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर पूर्व में भी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाकियू अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष अवधेश ठाकुर ने चेतावनी दी कि समय रहते उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो निबोहरा थाने का घेराव किया जाएगा। थाना प्रभारी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।