खबर शहर , Agra News: जयपुर हाईवे पर 25 लाख के गांजा समेत चार तस्कर गिरफ्तार – INA

फतेहपुर सीकरी। जयपुर हाईवे पर बुधवार सुबह ट्रक में से कार में गांजे को ट्रांसफर करते हुए एएनटीएफ एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके तीन साथी भाग निकले। माैके से 40 किलो गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है। गांजे को रबड़ की आड़ में छिपाकर आंध्र प्रदेश से पंजाब ले जाया जा रहा था। पुलिस ने 24 टन रबड़ से लदा ट्रक और एक स्विफ्ट कार बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार अल सुबह बनखंडी महादेव मंदिर के नजदीक संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एएनटीएफ एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर चार संदिग्धों को पकड़ लिया। आरोपियों ने अपने नाम हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी ट्रक चालक नरेंद्र कुमार, जयपुर निवासी आकाश सांसी, अलवर निवासी अनिल कुमार और आगरा निवासी इरफान सलमानी उर्फ हनी बताए। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो रबड़ के बीच छिपाकर रखा गया 40 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और 13,340 रुपये नकद भी मिले। पुलिस ने टाटा ट्रक और मारुति स्विफ्ट कार को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

आगरा में जाका को साैंपा जाना था गांजा

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रबड़ की आड़ में गांजे की तस्करी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार ट्रक में 24 टन रबड़ लदा था और गांजे के आठ पैकेट छिपाकर रखे गए थे। आरोपियों ने बताया कि गांजा आंध्र प्रदेश के शिव रेड्डी क्षेत्र से पंजाब ले जाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, आगरा में गांजा जकरिया उर्फ जाका और उसके साथियों को स्क्रिप्ट कार के माध्यम से सौंपा जाना था। गिरोह के तीन अन्य आरोपी जकरिया उर्फ जाका, मन्नू और अजमत खान फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button