खबर शहर , Agra News: आगरा सिटी में आज के कार्यक्रम – INA

धर्म-कर्म


विधान- सोलह दिवसीय महामंडल विधान व विश्व शांति महायज्ञ, सेठ श्री किशन बिहारी लाल जैन धर्मशाला, गुदड़ी मंसूर खां में सुबह 7 बजे।

यात्रा- सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों की ओर से बाल कांवड़ यात्रा, राधा कृष्ण मंदिर विजय नगर सुबह 9 बजे।

उत्सव- – हिंडोला उत्सव एवं काली घटा सखी रूप दर्शन, प्रेमनिधि मंदिर नाई की मंडी शाम 6 बजे।

प्रार्थना सभा- पूर्व महाधर्माध्यक्ष डॉ. अल्बर्ट डिसूजा के सानिध्य में 9 दिवसीय विशेष प्रार्थना सभा, सेंट मैरी चर्च प्रतापपुरा में शाम 6 बजे।


हरियाली तीज

उत्सव- भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा का तीजड़ी महापर्व व मेहंदी उत्सव, रंगमहल बैंक्वेट हॉल विधा नगर, मारुति स्टेट चौराहा में शाम 6 बजे।

– पदमप्रभु महिला मंडल अवधपुरी की ओर से तीज महोत्सव, ससुराल रेस्टोरेंट बोदला में शाम 7 बजे।


शिक्षा

समारोह- अप्सा की ओर से गर्ल्स चाइल्ड हायर एजुकेशन स्कॉलरशिप अवार्ड-2026 का आयोजन सेंट एंड्रूज स्कूल बरौली अहीर, शमसाबाद रोड सुबह 11 बजे।

पौध वितरण- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय व महामना मालवीय मिशन के तत्वावधान में निशुल्क पौधा-वितरण एवं पौधरोपण, पालीवाल पार्क परिसर में दोपहर 3 बजे।


अन्य

ज्ञापन- कैस्पर्स होम की ओर से पशु क्रूरता निवारण व पशु कल्याण से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन, प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में सुबह 10:30 बजे।

समारोह- टेंट, लाइट, क्रॉकरी एंड कैटर्स की ओर से यूपी टेंट व्यापारी एसोसिएशन का सम्मान समारोह द रमाना ग्रांड प्रतापपुरा शाम 5:30 बजे।



Credit By Amar Ujala

Back to top button