UP News: गोरखपुर में 10वीं की छात्रा से रेप, स्कूल प्रबंधक के बेटे पर शहर में पढ़ने और खर्च उठाने का लालच देकर शोषण करने का आरोप – INA

Gorakhpur Minor Student Rape: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 15 साल की नाबालिग छात्रा ने अपने स्कूल प्रबंधक के बेटे के ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है. प्राइवेट स्कूल की 10वीं की छात्रा का आरोप है कि स्कूल प्रबंधक के बेटा शहर में पढ़ने और पूरा खर्चा उठाने का लालच देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा.
छात्रा के मना करने पर प्रबंधक के बेटे ने उसके साथ गाली गलौज की. यही नहींबातचीत का ऑडियो भी वायरल कर दिया. छात्रा का आरोप है कि स्कूल प्रबंधक के बेटे ने उससे कहा कि वो उसके साथ संबंध बनाए तो वह उसे शहर के स्कूल में पढ़ाएगा और उसकी शादी का खर्च भी उठाएगा. फिलहाल शुक्रवार को गोला थाने में पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट में सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.
मामले में पुलिस ने क्या बताया?
क्षेत्राधिकार गोला दरवेश कुमार ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं. दबिश दी जा रही है. जल्द ही आरोपी स्कूल प्रबंधक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. छात्रा का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ रेप किय
दरवेश कुमार ने कहा कि पीड़ित छात्रा ने बताया कि आरोपी उसे शहर में अच्छे स्कूल में पढ़ाने और उसके सारे खर्चे उठाने का लालच देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा. जब उसने इस काम के लिए उसे मना किया तो उसने उसको गाली देते हुए कहा कि तुम्हें शहर में पढ़ना है या नहीं. तुम्हारा पूरा खर्चा मैं उठाऊंगा. बस तुम मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाती रहो.
पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता
जब छात्रा ने कहा कि ये सब करके मुझे नहीं पढ़ना है, तो स्कूल प्रबंधक के बेटे ने उसके साथ फोन पर बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसकी जानकारी छात्रा और उसके परिवार को हुई तो छात्रा अपने पिता के साथ गोला थाने पहुंची और प्रबंधक के बेटे के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद स्कूल प्रबंधक के बेटे के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया.
15 वर्षीय दसवीं की छात्रा का यह भी आरोप है कि स्कूल प्रबंधक के बेटे प्रतीक त्रिपाठी उसे हमेशा परेशान करता रहता था. छट्टी के बाद वह उसे अपने केबिन में बुला लेता था. उसने बताया कि स्कूल प्रबंधक के बेटे ने उसे उसकी बात ना मानने पर फेल करने की धमकी भी दी थी. धमकी देकर भी आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया.
बता दें कि फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी प्रबंधक के बेटे की गिरफ्तारी के लिए दबिश की कार्रवाई कर रही है.
ये भी पढ़ें: सपा का मतलब डकैतों का गिरोह JPNIC को लेकर सीएम योगी का हमला, कहा- अपने विचारधारा के मुखिया को भी नहीं छोड़ा
गोरखपुर में 10वीं की छात्रा से रेप, स्कूल प्रबंधक के बेटे पर शहर में पढ़ने और खर्च उठाने का लालच देकर शोषण करने का आरोप
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,