यूपी – अलीगढ़: मोमोज खा रहे युवक को दबंगों ने बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू – INA

अलीगढ़ में थाना मडराक अंतर्गत नीम करौली मंदिर गेट के पास मोमोज लेकर खा रहे एक युवक के साथ दबंगों द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वीडियो में युवक को जमीन पर गिराकर पीटते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित ने घायल अवस्था में पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सीओ इगलास कमलेश कुमार ने बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें एक युवक के साथ कुछ अन्य युवकों द्वारा मारपीट की जा रही है । इस संबंध में अवगत कराना है कि 28 अगस्त की शाम को नगला मंदिर थाना क्षेत्र मडराक में मोमोज खाने को लेकर हुए विवाद में युवकों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट की गई है। इसमें तहरीर प्राप्त हो गई है । सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति है। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button