Sport : 'वो हर दिन कड़ी मेहनत…' शेफाली वर्मा ने किस खिलाड़ी की तारीफ में पढ़े कसीदे, जानिए दूसरे मैच से पहले क्या कहा? #INA

Shafali Verma : भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों महिला एशिया कप 2026 में हिस्सा ले रही ही है. भारत ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में थाईलैंड को 94 रनों से हराया. भारत की इस जीत में टीम की दाएं हाथ की विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अहम योगदान दिया. उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम के लिए आतिशी खेल दिखाया. इस दमदार पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवार्ड मिला. 

शेफाली वर्मा ने अपनी इस धमाकेदार पारी और प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने के बाद और इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम के दूसरे मैच से पहले बड़ा बयान दिया है. भारत का अगला मुकाबला 3 सितंबर को खेला जाएगा. ये मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम और हांगकांग चाइना महिला टीम के बीच होगा. उससे पहले शेफाली वर्मा ने बड़ी बात बोली है और पिछले मैच की जीत का श्रेय किसे दिया है. आइए इस बारे में जानते हैं.  

शेफाली वर्मा ने प्रदर्शन पर जताई खुशी 

दरअसल, बीसीसीआई विमेंस ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शेफाली ने खुलकर बात की है. शेफाली वर्मा ने कहा कि, ‘टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर काफी अच्छा लगता है. इस जीत से टीम में खुशी का माहौल है. खेल की बात करें तो हम सभी हालात को समझते हैं, हम सभी जानते हैं कि क्या करना है’. 

भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली ने 36 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 64 रन बनाए. उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 159/9 का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में थाईलैंड की टीम 16.1 ओवरों में 65 रन पर सिमट गई और भारत कने 94 रनों के बड़े अंतर से मैच जीत लिया. 

दीप्ति को लेकर शेफाली ने बोली बड़ी बात 

शेफाली वर्मा ने दीप्ति शर्मा पर कहा कि, ‘मैं बहुत खुश हूं कि सभी खिलाड़ियों ने अपना काम किया. सभी ने कोशिश की और हम जीत से बहुत खुश हैं. दीप्ति की बात करें तो सबसे पहले उन्हें 150वें मैच के लिए बधाई. मुझे लगता है कि उनके लिए अभी और भी कई मैच आने वाले हैं. मुझे पूरा यकीन है कि वह हमेशा हर दिन कड़ी मेहनत करती हैं’. दीप्ति ने इस मुकाबले में कुल 3 विकेट हासिल किए थे.

नंदिनी की शेफाली ने की तारीफ

इस मुकाबले में भारत के लिए नंदिनी शर्मा ने 4 ओवरों में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए. उनके बारे में बात करते हुए शेफाली ने कहा कि, ‘नंदिनी की बात करें तो जिस तरह से वह गेंदबाजी कर रही हैं. वह सच में कड़ी मेहनत करती हैं. हम सभी सच में कड़ी मेहनत करते हैं और उनकी गेंदबाजी की तारीफ करनी चाहिए. वह जिस तरह से खेल रही हैं, उससे मैं बहुत खुश हूं’.

शेफाली वर्मा ने वीडियो में आगे कहा कि, ‘एक बैटिंग यूनिट के तौर पर हमें हालात के हिसाब से ढलना होगा. हमारी बॉलिंग यूनिट ने शानदार प्रदर्शन किया और कुछ ऐसी चीजें भी थीं जिनमें हमें सुधार करने की जरूरत है. मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे बॉलिंग कोच उन कमियों को दूर करेंगे. थाईलैंड की टीम की बात करें तो जिस तरह से उन्होंने सुधार किया है, उसे देखकर मुझे बहुत खुशी है कि महिला क्रिकेट बेहतर हो रहा है. हमें उनके साथ खेलकर खुशी हो रही है’.

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया किस दिन खेलेगी महिला एशिया कप 2026 में अपना अगला मैच, नोट कर लीजिए डेट और टाइम

'वो हर दिन कड़ी मेहनत…' शेफाली वर्मा ने किस खिलाड़ी की तारीफ में पढ़े कसीदे, जानिए दूसरे मैच से पहले क्या कहा?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button