Sport : तिलक वर्मा ने उड़ाईं गेंदबाजों की धज्जियां, धमाकेदार अंदाज में दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ठोका शतक #INA

Tilak Varma Century : तिलक वर्मा ने दलीप ट्रॉफी 2026-27 के सेमीफाइनल में शतक ठोककर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. साउथ जोन बनाम नॉर्थ जोन के बीच खेले जा रहे दूसरा सेमीफाइनल मुकाबले में तिलक के बल्ले से धमाकेदार अंदाज में शतक निकला है. इस पारी के दौरान तिलक वर्मा ने मैदान के चारों और शॉट लगाए और विरोधी गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर डाली. उनकी इस पारी की बदौलत साउथ जोन की टीम पहली पारी में सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच चुकी है.
तिलक वर्मा ने लगाई सेंचुरी
साउथ जोन की ओर से नॉर्थ जोन के खिलाफ तिलक वर्मा नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने एक कप्तानी पारी खेली और 129 बॉल में 100 रन बनाकर अपना शतक पूरा किया. तिलक ने अपनी इस पारी केदौरान कुल 4 चौके लगाए. ये बताता है कि उन्होंने इस पारी में कड़ी मेहनत की और आधे से ज्यादा रन विकेटों के बीच में दौड़ लगाकर बनाए. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 47.11 का रहा है.
That moment when Tilak Varma got . his 💯 🙌
The South Zone captain leads from the front with a gritty century 💪#DuleepTrophy pic.twitter.com/uSlM9xN6Vw
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 31, 2026
इससे पहले तिलक वर्मा ने अपना अर्धशतक 149 बॉल में पूरा किया. उन्होंने अपने 50 रन पूरे करने के दौरान अपनी इस पारी में कोई भी चौका नहीं लगाया. उन्होंने सभी 50 रन दौड़कर बनाए. दलीप ट्रॉफी 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ जोन ने तिलक वर्मा की पारी की बदौलत 94 ओवर में 9 विकेट पर 285 रन बना लिए हैं.
HUNDRED FOR CAPTAIN TILAK VERMA.💯
Tilak Varma smashed a brilliant Hundred in Semifinal Match of this Duleep Trophy in a tough situation for South Zone.
– What a magnificent Hundred by Captain Tilak Verma. 👏 pic.twitter.com/WvQXzkePFF
— Tanuj (@ImTanujSingh) August 31, 2026
साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 225 बॉल में 7 चौकों की मदद से 106 रन बनाकर नाबाद बने हुए हैं. अब वो अपनी पारी को तीसरे दिन 106 रनों से आगे बढ़ाना चाहेंगे. इस मैच में तिलक ने शानदार कप्तानी भी दिखाई. उन्होंने नॉर्थ जोन की पहली पारी के दौरान शानदार कप्तानी की और विरोधी टीम को 195 रनों पर ढेर कर दिया.
तिलक की कप्तानी ने दिखाया कमाल
नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 59.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 195 रन बनाए. तिलक ने इस दौरान शानदार कप्तानी की और अपने गेंदबाज को लगातार रोटेट किया, जिसकी बदौलत टीम को नियमित अंतराल पर विकेट मिलते रहे. उनकी टीम के लिए विद्वाथ कवरप्पा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए थे.
Gurnoor Brar with another top-of-off special 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/AGjIStrDAT#DuleepTrophy | #SZvNZ pic.twitter.com/6wcDVrbQVx
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 31, 2026
वहीं नॉर्थ जोन के लिए सबसे ज्यादा रन कमरैन इकबाल ने बनाए. उन्होंने 182 बॉल में 10 चौके और 1 छक्के के साथ 76 रनों की पारी खेली. उनके अलावा कन्हैया वधावन 35 रनों का योगदान दिया. वहीं साउथ जोन के लिए तिलक वर्मा के अलावा अब तक नारायण जगदीशन ने 35 रनों की पारी खेली. वहीं श्रेयस गोपाल ने 169 बॉल में 11 चौकों की मदद से 87 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.
आपको बता दें कि, तिलक वर्मा भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के उपकप्तान हैं. वो श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर भारत की टी20 टीम को संभाल रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 59 मैचों की 56 पारियों में 1645 रन बनाए हैं. वो 2023 से लेकर अब तक 2 शतक और 9 अर्धशतक भी लगा चुके हैं.
ये भी पढ़ें : कौन हैं भारत के लिए घरेलू क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले 5 कप्तान, लिस्ट देख जानिए सभी के नाम
तिलक वर्मा ने उड़ाईं गेंदबाजों की धज्जियां, धमाकेदार अंदाज में दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ठोका शतक
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,