खबर शहर , Agra News: प्रभा हॉस्पिटल में आयुष्मान मरीजों के भर्ती कराने से पहले बेड की जानकारी लें – INA

आगरा । प्रभा हॉस्पिटल प्रबंधन ने आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करा रहे मरीजों के परिजनों से कहा कि अस्पताल में भर्ती कराने से पहले बेड की उपलब्धता की जानकारी फोन पर ले लें। यह व्यवस्था मरीजों की बढ़ती संख्या और बेड क्षमता पूरी होने के कारण की गई है। अस्पताल पिछले दो वर्षों से आयुष्मान योजना के अंतर्गत गरीब मरीजों को निशुल्क उपचार दे रहा है। डॉ. बीके सिंह और डॉ. प्रियांक सिंह ने बताया कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल आयुष्मान लाभार्थियों को चिकित्सा सुविधा देने के लिए प्रयासरत है। गंभीर मरीजों की अधिक संख्या के कारण कई बार बेड भर जाते हैं। इससे मरीजों और उनके परिजनों को असुविधा होती है। प्रबंधन का कहना है कि इस कदम से मरीजों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सकेगा।



Credit By Amar Ujala

Back to top button