सीजी- दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर जारी: 4 नए केस मिले, संक्रमितों की संख्या 17 पहुंची; पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी – INA

दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जिले में चार नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही पांच अगस्त से एक सितंबर के बीच स्वाइन फ्लू के कुल 17 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं।