Crime- जालंधर में घर में मिला मजदूर का शव: पत्नी का पहले हो चुका है निधन, पुलिस को आत्महत्या की आशंका -#INA

जालंधर के थाना डिवीजन नंबर-7 के अंतर्गत मोहल्ला सुदामा विहार में एक व्यक्ति का शव उसके घर से बरामद हुआ। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। 


एसीपी मॉडल टाउन मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर-7 के एसएचओ पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।

मृतक के भतीजे ने पुलिस को बताया कि वह व्यक्ति घर में अकेला रहता था। उसकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था और वह मजदूरी करता था। घटनास्थल की शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच . बढ़ने पर ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Credit By Amar Ujala

Back to top button