Sport : पाकिस्तान के खिलाफ उतरते ही हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, महिला-पुरुष क्रिकेट में यह कारनामा करने वाली बनीं पहली खिलाड़ी #INA

IND W vs PAK W: भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2026 का 9वां मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, यानी टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करेगी. वहीं यह मैच भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस मुकाबले में उतरते ही उन्होंने इतिहास रच दिया है. उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट में वह कारनामा कर दिखाया है जो पुरुष और महिला दोनों टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आज तक कोई नहीं कर सका था. हरमनप्रीत बतौर कप्तान अपना 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रही हैं.
150 टी20I मैचों में कप्तानी करने वाली पहली खिलाड़ी बनीं हरमनप्रीत
पाकिस्तान के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में उतरते ही हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया है. टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर का यह 150वां मैच है. इससे पहले दुनिया के किसी भी महिला या पुरुष क्रिकेटर ने टी20 इंटरनेशनल में यह कारनामा नहीं किया था. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को साल 2012 में टीम इंडिया का टी20 कप्तान बनाया गया था. इसके बाद से वह लगातार टीम इंडिया का नेतृत्व कर रही हैं और उसे आगे बढ़ा रही हैं.
हरमनप्रीत कौर अब बतौर कप्तान अपना 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरी हैं. हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इंडिया ने अब तक खेले 149 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से 87 में जीत दर्ज की है. जबकि 57 मैचों में हार का सामना किया है. वहीं 5 मैच रद्द हुए हैं. देखा जाए को उनकी कप्तानी में टीम इंडिया का जीत प्रतिशत अच्छा रहा है.
🚨 𝗠𝗶𝗹𝗲𝘀𝘁𝗼𝗻𝗲 𝗠𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁, 𝗠𝗼𝗻𝘂𝗺𝗲𝗻𝘁𝗮𝗹 𝗠𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁 🚨
Harmanpreet Kaur becomes the first cricketer . captain a side in 1️⃣5️⃣0️⃣ T20Is. 👏 👏
Updates ▶️ https://t.co/1WHHWPMe2o#TeamIndia | #WomensAsiaCup | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/WrdFlp7kcH
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026
महिला टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली खिलाड़ी
हरमनप्रीत कौर (भारत) – 150 मैच
चमारी अटापट्टू (श्रीलंका) – 121 मैच
मैरी बिमेन्यिमाना (रवांडा) – 101 मैच
मैग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 100 मैच
नारुएमोल चाईवाई (थाईलैंड) – 98 मैच
कप्तानी से हरमनप्रीत कौर की बल्लेबाजी पर नहीं पड़ा कोई असर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने न सिर्फ अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, बल्कि एक बल्लेबाज के तौर पर भी लगातार अपनी श्रेष्ठता साबित की है. कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद भी उन्होंने इसके दबाव का असर कभी अपने निजी प्रदर्शन पर पड़ने नहीं दिया. उनके आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि कप्तानी का जिम्मा संभालने के बाद उनका बल्ला और भी ज्यादा गरजा है.
यह भी पढ़ें: ‘वो खुद और ज्यादा ओवर…’दिलीप ट्रॉफी फाइनल से पहले मोहम्मद शमी को लेकर ईशान किशन ने कही ये बड़ी बात
बतौर कप्तान T20I में शानदार है हरमनप्रीत कौर का बल्लेबाजी रिकॉर्ड
हरमनप्रीत कौर ने बतौर कप्तान खेले 149 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 136 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 32.68 की शानदार औसत से 3301 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शानदार शतकीय और 16 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं. यह आंकड़ा बताया है कि इस दौरान उनका आत्मविश्वास कितना ज्यादा रहा है.
कप्तानी के इस लंबे सफर में उनकी निरंतरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इतने मैचों में वह सिर्फ 4 पारियों में ही बिना खाता खोले पवेलियन लौटी हैं. यह रिकॉर्ड गवाही देता है कि हरमनप्रीत कौर दबाव की परिस्थितियों में टीम को आगे से लीड करने की झमता रखती हैं.
यह भी पढ़ें: Explainer: टेस्ट क्रिकेट में जब लिखी गई ‘मिशन इम्पॉसिबल’ की स्क्रिप्ट, हर बार भारत ने रोका ऑस्ट्रेलिया का वो ‘अमर रिकॉर्ड’
पाकिस्तान के खिलाफ उतरते ही हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, महिला-पुरुष क्रिकेट में यह कारनामा करने वाली बनीं पहली खिलाड़ी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,