Sport : 'मैंने कप्तान और कोच से सवाल पूछे…' सुरेश रैना का लंबे समय बाद रिटायरमेंट पर छलका दर्द, क्या विराट कोहली पर साधा निशाना? #INA

Suresh Raina on his Retirement : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना का एक बड़ा बयान सामने आया है. इस बयान से उन्होंने अपना दर्द बयां किया है. रैना ने समय से पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. सुरेश रैना के करियर पर समय से पहले ही ब्रेक लग गया था. उनके अंदर काफी क्रिकेट बाकी था लेकिन उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को जल्द अलविदा कह दिया और फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से भी उनकी छुट्टी हो गई.
सुरेश रैना को टीम इंडिया के क्यों बाहर किया गया, जबकि वो महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी में इंडियन क्रिकेट टीम का प्रमुख खिलाड़ी थी. वो बल्ले और बॉल के साथ टीम के लिए अहम योगदान देते थे. इसके साथ ही रैना फील्डिंग में भी काफी फुर्तीले थे. लेकिन ऐसा क्या हुआ की भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में उनको टीम इंडिया से बाहर होना पड़ गया. इस पूरे मुद्दे पर उन्होंने आकाश चोपड़ा के साथ उनके शो में खुलकर बात की है.
Suresh Raina’s fiery 74 off 56 balls against Pakistan in the 2015 ICC Cricket World Cup at Adelaide was a game-changing masterclass in aggressive middle-order batting.pic.twitter.com/hUTAzzJzH0 https://t.co/5gyK4ToDkl
— 🏏Cricket-Soccer⚽ Nostalgiation (@RiteshJ88156274) September 6, 2026
सुरेश रैना ने टीम इंडिया से अपनी विदाई पर बोली बड़ी बात
सुरेश रैना ने कहा कि, ‘शुरुआत में मैं और युवराज सिंह यो-यो फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए थे लेकिन बाद में हमने इसे पास कर लिया. हमने घरेलू क्रिकेट में वापसी की और लगातार रन बनाए ताकि भारतीय टीम में फिर से जगह बना सकें. मैंने कप्तानों और कोचों से कई सवाल पूछे कि जब हम फिटनेस टेस्ट पास कर रहे हैं और घरेलू क्रिकेट में परफॉर्म कर रहे हैं, तो हमें मौका क्यों नहीं मिल रहा? लेकिन मुझे कभी भी इसका स्पष्ट जवाब नहीं मिला था’.
रैना 2019 वर्ल्ड कप में नहीं चुने जाने पर जताई दुख
सुरेश रैना ने 2019 वनडे वर्ल्ड में नहीं चुने जाने पर कहा कि, ‘हर कप्तान की अपनी पसंद होती हैं लेकिन मुझे लगता है कि उस टूर्नामेंट में मेरा और युवराज सिंह का लंबा अनुभव भारतीय टीम के बहुत काम आ सकता था. चयनकर्ताओं ने अलग बल्लेबाजों और अलग विकेटकीपर को तरजीह दी, जिससे हम दोनों का विश्व कप खेलने का सपना अधूरा रह गया’.
🔴Suresh Raina Speak on Indian Player Playing foreign leagues & He also share that he almost confirmed . Play foreign league 🤯 pic.twitter.com/eX2GF0M8C3
— Sam (@cricsam02) September 4, 2026
आकाश चोपड़ा के साथ बात करते हुए सुरेश रैना ने सीधे तौर पर विराट कोहली पर कोई आरोप नहीं लगाया है. लेकिन उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि, उनके क्रिकेट करियर के अंतिम दौर में कप्तान विराट कोहली, टीम इंडिया को कोचिंग स्टाफ और टीम मैनेजमेंट से बात करने पर उन्हें कोई जवाब नहीं मिला, जिससे उनको अपना करियर जल्दी ही वक्त से पहले खत्म करना पड़ गया. रैना ने 15 अगस्त 2020 को संन्यास ले लिया था.
🚨Suresh Raina opens up about the final phase of his international career. 👀
He says he and Yuvraj Singh initially failed the Yo-Yo test but later cleared it, played domestic cricket and scored runs.
Raina also pointed out that he was Man of the Series in India’s 2018 T20I… pic.twitter.com/mSllmbdXU7
— Mention Cricket (@MentionCricket) September 6, 2026
सुरेश रैना ने का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
सुरेश रैना ने साल 2005 में भारत के लिए अपना डेब्यू किया था. उन्होंने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भारत के लिए पदार्पण किया. साल 2006 में उन्होंने अपना टी20 डेब्यू किया और फिर साल 2010 में उन्हें अपना पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला. रैना ने भारत के लिए 18 टेस्ट मैचों की 31 पारियों में 1 शतक और 7 अर्धशतकों के साथ 168 रन बनाए. वहीं 226 वनडे की 194 पारियों में 5 शतक और 36 अर्धशतकों के साथ 5615 रन बनाए. उनके नाम 78 टी20 मैचों की 66 पारियों में 1 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ 1605 रन बनाए. रैना ने टेस्ट में 13, वनडे में 36 और टी20 में 13 विकेट हासिल किए थे.
ये भी पढ़ें : इन 5 मौकों पर पाकिस्तान ने अपने देश को किया शर्मसार, भारत समेत इन 3 टीमों के सामने सबसे कम स्कोर पर टेके घुटने
'मैंने कप्तान और कोच से सवाल पूछे…' सुरेश रैना का लंबे समय बाद रिटायरमेंट पर छलका दर्द, क्या विराट कोहली पर साधा निशाना?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,