दिल्ली में हुए हादसे पर केजरीवाल व आतिशी भड़के:कहा- सरकार की लापरवाही से लगातार हो रहे हादसे, जल्द रेस्क्यू के लिए की प्रार्थना- INA NEWS

राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत ढहने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इस दर्दनाक घटना पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मौजूदा सरकार के प्रशासनिक रवैये पर तीखा हमला बोला है। भगवान से प्रार्थना, जल्द सकुशल बाहर आएं लोग: केजरीवाल अरविंद केजरीवाल ने कहा, सत्य निकेतन में इमारत गिरने का हादसा अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। हमारी भगवान से प्रार्थना है कि मलबे में फंसे सभी लोगों का जल्द से जल्द और सकुशल रेस्क्यू कर लिया जाए। लापरवाही से हो रहे हादसे, नींद से जागे सरकार आतिशी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली में प्रशासनिक लापरवाही के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं और बेकसूर लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को अब नींद से जागना होगा। महज बयानों से काम नहीं चलेगा, बल्कि राजधानी के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़े स्तर पर कड़े और ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |