यूपी – घर में धधकी आग: जहरीले धुएं में फंसे लोग, लैडर से तीन को निकाला, आसपास के फ्लैट भी कराए खाली – INA

स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में गैस्ट्रो लीवर रतन हॉस्पिटल के पास सोमवार तड़के एक घर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग और जहरीले धुएं के बीच घर में कई लोग फंस गए। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सामने से आग और धुआं इतना अधिक था कि घर के भीतर से प्रवेश संभव नहीं था। ऐसे में फायर कर्मियों ने बाहर से लैडर लगाकर दूसरी मंजिल पर फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।


अग्निशमन विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह 4:47 बजे मिनी कंट्रोल से आग की सूचना मिली थी। संवेदनशीलता को देखते हुए कर्नलगंज और लाटूश रोड फायर स्टेशन से दमकल भेजी गई। आग की विकरालता को देखते हुए मीरपुर और फजलगंज से भी अतिरिक्त फायर टेंडर मौके पर बुलाए गए। आग पूरे घर में फैल चुकी थी और अंदर कई लोग फंसे थे। उनके साथ दो कुत्ते भी मौजूद थे।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button