खबर शहर , Agra News: यूपी की अंडर-14 क्रिकेट टीम में चुने गए आगरा के आरव – INA

आगरा। शहर के युवा लेफ्ट आर्म स्पिनर आरव दोनेरिया का चयन काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) अंडर-14 उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम में हुआ है। सेंट पीटर्स कॉलेज में कक्षा आठ के छात्र आरव 20 से 23 सितंबर तक पंजाब के मोगा (एमबीकेएम कलेर इंटरनेशनल स्कूल) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे। गणपति किंग्स काउंटी, सिकंदरा निवासी सीए अमोल दोनेरिया के बेटे आरव, डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट एकेडमी में कोच हरवीर सिंह और जावेद शमीम से प्रशिक्षण ले रहे हैं। मां सारिका दोनेरिया ने कहा कि बेटे की कड़ी मेहनत रंग लाई है और उन्हें उस पर गर्व है।



Credit By Amar Ujala

Back to top button