बरौली अहीर। थाना बमरौली कटारा पुलिस ने जमीन के विवाद में पथराव और फायरिंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लाइसेंसी दुनाली बंदूक और कारतूस भी बरामद किए हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि 6 सितंबर को थोक मानिकचंद गांव धर्मेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि वह अपनी जमीन पर दीवार ठीक कराने पहुंचा, तभी सत्यपाल सिंह, भरत सिंह, हेमंत और तिरवेंद्र आदि ने हमला कर दिया। आरोपियों ने ईंट-पत्थर फेंके और बंदूक से फायरिंग की, जिससे पीड़ित पक्ष के लोग घायल हुए। पुलिस ने भरत सिंह और हेमंत को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर बंदूक बरामद कर ली है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।