Sport : कौन है दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में आकाश चोपड़ा का नाम है शामिल #INA

Top-5 Run Getter In Duleep Trophy : भारत के प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट ‘दलीप ट्रॉफी’ का इतिहास बेहद शानदार रहा है, जहां कई दिग्गज बल्लेबाजों ने रनों का अंबार लगाया है. मौजूदा समय में दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें ईस्ट जोन के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए. खासतौर पर ईशान किशन की तारीफ होनी चाहिए, जिन्होंने 270 रन बोर्ड पर लगाए. मगर, क्या आप जानते हैं कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में एक ऐसा नाम भी शामिल है, जो आज अपनी कमेंट्री से फैंस के दिलों पर राज करता है? जी हां, हम बात कर रहे हैं पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा की, जो दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की एलीट लिस्ट में शामिल हैं. आइए डालते हैं दलीप ट्रॉफी के इतिहास के उन टॉप-5 बल्लेबाजों पर नजर…

5- आकाश चोपड़ा

दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आकाश चोपड़ा का नाम पांचवें नंबर पर आता है. आकाश चोपड़ा ने 1997 से 2011 के बीच 24 मुकाबले खेले, जिसकी 43 पारियों में उन्होंने 53.27 के औसत से 1918 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं. वह एक बार शून्य पर आउट हुए.

4- अजय शर्मा

दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अजय शर्मा का नाम चौथे स्थान पर आता है. इस खिलाड़ी ने 19084 से 1997 के बीच दलीप ट्रॉफी में 57.67 के औसत से 1961 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 9 अर्धशतक लगाए. वह 4 बार शून्य पर भी आउट हुए. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 202 रनों का रहा.

3- अंशुमान गायकवाड़

दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरा नाम अंशुमान गायकवाड़ का है. अंशुमान ने 1974 से 1987 के बीच दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट में 26 मुकाबले खेले, जिसकी 42 पारियों में उन्होंने 52.73 के औसत से 2004 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 4 अर्धशतक लगाए. वह 2 बार शून्य पर भी आउट हुए. अंशुमान का हाईएस्ट स्कोर 216 रनों का रहा.

2- विक्रम राठौर

दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विक्रम राठौर का नाम दूसरे स्थान पर आता है. राठौर ने 1993 से 2002 के बीच 25 मुकाबले खेले, जिसकी 45 पारियों में उन्होंने 51.47 के औसत से 2265 रन बनाए हैं. उन्होंने 6 शतक और 11 अर्धशतक लगाए. वह एक बार शून्य पर भी आउट हुए. वहीं, उनका हाईएस्ट स्कोर 249 रनों का रहा.

1- वसीम जाफर

वसीम जाफर के नाम दलीप ट्रॉफी के इतिहास मेंं सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. जाफर ने 1997  से 2013 के बीच 30 मुकाबले खेले, जिसकी 54 पारियों में उन्होंने 55.32 के औसत से 2545 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 13 अर्धशतक लगाए. इस दौरान वह 3 बार शून्य पर भी आउट हुए. वसीम जाफर का दलीप ट्रॉफी में हाईएस्ट स्कोर 270+ रनों का रहा.

दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

रैंकबल्लेबाजकरियर अवधिमैचपारियांरनऔसतशतकअर्धशतक0 पर आउटसर्वोच्च स्कोर
🥇 1वसीम जाफर1997–20133054254555.328133270+
🥈 2विक्रम राठौर1993–20022545226551.476111249
🥉 3अंशुमान गायकवाड़1974–19872642200452.73942216
4अजय शर्मा1984–1997196157.67794202
5आकाश चोपड़ा1997–20112443191853.27681205*

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की टीम का दलीप ट्रॉफी जीतना तय! BCCI का ये नियम बनेगा वजह, यहां समझिए समीकरण

कौन है दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में आकाश चोपड़ा का नाम है शामिल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button