UP News: ‘मस्जिद में पढ़वाया कलमा, अब चेहरा बिगाड़ने की धमकी…’, 8 साल तक युवती को टॉर्चर देती रही फरहा बेगम, बरेली में FIR दर्ज – INA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के किला थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने महिला पर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने, मस्जिद में ले जाकर जबरन कलमा पढ़वाने और धर्म परिवर्तन कराने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि अब वहां से भागकर अपने पिता के घर लौटने के बाद आरोपी महिला उसे जान से मारने और चेहरे पर तेजाब डालने की धमकियां दे रही है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य के निर्देश पर किला थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शिकायत के अनुसार, करीब आठ साल पहले पीड़िता का अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसी दौरान फरहा बेगम उर्फ लक्की नाम की महिला उसके संपर्क में आई. फरहा पहले पढ़ाई के सिलसिले में पीड़िता के घर आती-जाती थी.

आरोप है कि फरहा ने युवती की नाराजगी का फायदा उठाकर उसे पिता के खिलाफ भड़काया और बहला-फुसलाकर अपने साथ कर लिया. इसके बाद कुछ कागजात तैयार कराकर वर्ष 2018 से वह युवती को अपने घर में रखने लगी.

मस्जिद ले जाकर कलमा पढ़वाया, रक्षाबंधन पर कमरे में बंद कर की मारपीट

पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय अपने साथ रखने के बाद फरहा बेगम उसे एक मस्जिद ले गई, जहां उससे जबरन कलमा पढ़वाया गया और उसका धर्म परिवर्तन कराया गया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया. हद तो तब हो गई जब रक्षाबंधन के दिन उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया. कमरे में तेज आवाज में साउंड चलाया गया ताकि उसकी चीखें बाहर न जाएं और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. अगले दिन मौका मिलते ही युवती किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी और 29 अगस्त को अपने पिता के घर पहुंची.

ये भी पढ़ें: रायबरेली में छत बनाने के दौरान टूटी पटरी, 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी

तेजाब डालने और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी

पिता के घर पहुंचने के बाद भी पीड़िता का खौफ खत्म नहीं हुआ. आरोप है कि फरहा बेगम लगातार उसके घर के बाहर आकर दरवाजा खटखटाती है, गाली-गलौज करती है और भाग जाती है. इसके अलावा कई अनजान मोबाइल नंबरों से युवती को धमकी भरे फोन आ रहे हैं. धमकी में कहा जा रहा है कि अगर वह वापस फरहा के पास नहीं आई तो उसके पिता और बहन को जान से मरवा दिया जाएगा तथा परिवार को झूठे मामलों में फंसा दिया जाएगा. इतना ही नहीं, युवती के चेहरे पर तेजाब फेंककर उसका चेहरा बिगाड़ने की भी धमकी दी जा रही है.

एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर पुलिस का एक्शन

लगातार मिल रही धमकियों से खौफजदा पीड़िता ने एसएसपी अनुराग आर्य से मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई और सुरक्षा की गुहार लगाई. मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. किला थाना पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

‘मस्जिद में पढ़वाया कलमा, अब चेहरा बिगाड़ने की धमकी…’, 8 साल तक युवती को टॉर्चर देती रही फरहा बेगम, बरेली में FIR दर्ज


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button