यूपी – पीलीभीत: उधारी मांगने पर दुकानदार को डीजल डालकर जलाया, हालत नाजुक, आरोपी पिता-पुत्रों पर रिपोर्ट – INA

पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में उधार दिए सामान के रुपये मांगने से नाराज पिता-पुत्रों ने दुकानदार को रास्ते में घेर लिया। उसके ऊपर डीजल छिड़ककर आग लगी दी। इससे दुकानदार गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दुकानदार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।




बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उनके पिता रामदास अपनी किराना की दुकान बंद करने के बाद शुक्रवार की शाम को घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में राजेश व उनके दो पुत्रों ने पिता को घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप लगाया कि इस बीच राजेश का एक पुत्र डीजल ले आया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button