UP News: नौकर ने रची खौफनाक साजिश, साथियों संग मिलकर की 18 लाख की लूट; हैरान कर देगा खुलासा – INA

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सर्राफा कारोबारी से हुई 18 लाख की लूट का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. यह वारदात किसी गैंग ने नहीं, बल्कि कारोबारी के सबसे भरोसेमंद नौकर ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था. वारदात के बाद आरोपी नौकर ने खुद ही सर्राफा कारोबारी से पुलिस कंट्रोल रूप में फोन भी कराया था. मामला मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र का है. हालांकि पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर इस वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी और उसके साथियों को दबोच लिया है.

पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर की रात दादूपुर गांव के पास एक सर्राफा कारोबारी से 5.60 लाख रुपये नकदी और लगभग 13.40 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण की लूट की सूचना मिली थी. यह सूचना कारोबारी के कर्मचारी शंकर ने दी. बताया कि चार अज्ञात बदमाशों ने उसे रास्ते में रोका और मारपीट कर नगदी व जेवरात से भरा बैग छीन लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह की निगरानी में पुलिस ने जांच शुरू की.

ऐसे हुआ खुलासा

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले शंकर से ही पूछताछ की. उसके बयानों में विरोधाभास मिला तो पुलिस ने थोड़ी सख्ती की, आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मोबाइल सर्विलांस की मदद ली. इससे वारदात की परतें अपने आप खुलती चली गईं. पुलिस के मुताबिक जांच में पाया गया कि मामला अमानत में खयानत का है. आरोपी ने इसे लूट दिखाने के लिए झूठी कहानी बनाई थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी शंकर की निशानदेही और पहचान के आधार पर उसके साथियों मनीष व हर्ष को गिरफ्तार किया है.

बरामद हुआ पूरा माल

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद निशानदेही कराई गई. इस दौरान पुलिस ने लूट का सौ फीसदी माल बरामद कर लिया. आरोपियों ने की पूछताछ में बताया कि मुख्य आरोपी शंकर ने करीब 3-4 महीने पहले ही इस वारदात की योजना बना ली थी. अपने साथियों मनीष और हर्ष के साथ मिलकर उसने तय किया था कि जिस दिन बड़ा कैश और सोने-चांदी के आभूषण होगा, उसी दिन वह वारदात को अंजाम देंगे. उन्होंने बताया कि फिलहाल तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

नौकर ने रची खौफनाक साजिश, साथियों संग मिलकर की 18 लाख की लूट; हैरान कर देगा खुलासा


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button