Sport : अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के बीच टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर हुआ बाहर #INA

Varun Chakaravarthy Injury: भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. Cricbuzz के मुताबिक भारतीय टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गए हैं, जिसके कारण वो अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनका बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. अब उनके एशियन गेम्स में भी खेलने पर भी संशय मंडरा रहा है.
वरुण चक्रवर्ती फिर हुए चोटिल
भारतीय टीम में वापसी करने वाले मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती एक बार फिर चोट का शिकार हो गए हैं. हाल ही में अपनी पुरानी इंजरी से उबरकर टीम में लौटे वरुण ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 16 रन देकर 1 विकेट चटकाए थे. हालांकि, अब खबर सामने आ रही है कि चक्रवर्ती इसी मैच के दौरान दोबारा चोटिल हो गए, जिसका खुलासा अब जाकर हुआ है. Cricbuzz के मुताबिक वरुण चक्रवर्ती इंजरी की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. शानदार लय में लौटने के तुरंत बाद वरुण का इस तरह दोबारा चोटिल होना टीम इंडिया और उनके करियर के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है.
🚨Varun Chakaravarthy has been ruled out of the ongoing T20I series against Afghanistan. The nature of the injury remains unknown. pic.twitter.com/nJgVtR2xRQ
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 14, 2026
एशियन गेम्स से भी बाहर हो सकते हैं वरुण चक्रवर्ती
वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन (मांसपेशियों में खिंचाव) के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी एमआरआई (MRI) रिपोर्ट में साइड स्ट्रेन का खुलासा हुआ है. बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक, यह एक पूरी तरह से नई चोट है, जिसके चलते आगामी एशियन गेम्स में उनके खेलने पर भी गहरा संशय मंडरा रहा है. वरुण चक्रवर्ती अब तुरंत बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) जाएंगे, जहां उनके मेडिकल स्कैन की रिपोर्ट और डॉक्टरों के आकलन के बाद ही एशियन गेम्स में उनकी उपलब्धता पर आखिरी फैसला लिया जाएगा.
🚨UPDATE: Varun Chakaravarthy has suffered a side strain. His availability for Asian Games will be decided based on assessment of his scans in Bengaluru. https://t.co/Bbcq1CoBAd
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 14, 2026
जुलाई में भी चोटिल हुए थे वरुण चक्रवर्ती
वरुण के चोटिल होने का यह सिलसिला नया नहीं है. जब जुलाई में भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर गई थी, तब भी वरुण टीम का हिस्सा थे, लेकिन वहां वे Grade 2 हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए थे. इस गंभीर चोट के कारण उन्हें करीब 3 महीने तक मैदान से दूर रहना पड़ा. इस दौरान उन्होंने CoE में एक लंबा समय अपनी रिकवरी और रिहैब प्रक्रिया को पूरा करने में बिताया. हैरानी की बात यह है कि इतनी लंबी रिकवरी के बाद जब वे मैदान पर लौटे, तो सिर्फ एक मैच में खेलते ही दोबारा चोटिल होकर बाहर हो गए. सिर्फ एक स्पेल के बाद खिलाड़ी का दोबारा अनफिट होना कहीं न कहीं CoE के वर्कलोड मैनेजमेंट और फिटनेस क्लियरेंस की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाता है.
यह भी पढ़ें: गांगुली, युवराज, चामिंडा वास और अमित मिश्रा जैसे वर्ल्ड क्लास दिग्गजों से सजी दिल्ली कैपिटल्स, क्या बदलेगी DC की किस्मत?
अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के बीच टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर हुआ बाहर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,