खबर शहर , Agra News: कालिंदी विहार में बूंद-बूंद को तरसे तीन हजार परिवार – INA

आगरा। यमुनापार के कालिंदी विहार क्षेत्र में रविवार सुबह सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे सीवर लाइन के काम के दौरान आठ इंच की पानी की पाइपलाइन टूट गई। इससे करीब 3000 घरों की जलापूर्ति ठप हो गई। रविवार को छुट्टी के दिन सुबह से शाम तक लोग पानी को तरसते रहे। टैंकर भी प्रभावित क्षेत्र में नहीं पहुंचे।