खबर शहर , Agra News: वॉलीबॉल और रस्साकशी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम – INA

आगरा। प्रथम ताज खेल महोत्सव की अंतर विद्यालयीय प्रतियोगिता में वॉलीबॉल और रस्साकशी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मिल्टन पब्लिक स्कूल में आयोजित महोत्सव में जिले के 73 विद्यालयों के 3500 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका वर्ग में बलूनी पब्लिक स्कूल, सिकंदरपुर ने पहला, विजय इंटरनेशनल स्कूल ने दूसरा और डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 बालिका वर्ग में अलकनंदा पब्लिक स्कूल प्रथम, होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा द्वितीय और शिवालिक कैम्ब्रिज कॉलेज तृतीय रहा। अंडर-12 बालक वर्ग में बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल ने पहला, जीआई ग्लोबल स्कूल ने दूसरा और शिवालिक पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-15 बालक वर्ग में बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल विजेता, सचदेवा मिलेनियम स्कूल उपविजेता और शिवालिक पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में सचदेवा मिलेनियम स्कूल ने प्रथम, बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल ने द्वितीय और शिवालिक कैम्ब्रिज कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन सर्विस, स्मैश और ब्लॉक के साथ शानदार तालमेल का परिचय दिया।
रस्साकशी में अंडर-12 बालिका वर्ग में सेंट मैरीज कॉन्वेंट स्कूल प्रथम, हिलमैन पब्लिक स्कूल द्वितीय और बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल तृतीय रहा। अंडर-15 बालिका वर्ग में अलकनंदा पब्लिक स्कूल ने पहला, सूरज गोविंद स्कूल ने दूसरा और बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में अलकनंदा पब्लिक स्कूल विजेता, सूरज गोविंद पब्लिक स्कूल उपविजेता और आर्यभट्ट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर-12 बालक वर्ग में हिलमैन पब्लिक स्कूल ने प्रथम, एसकेडी स्कूल ने द्वितीय और बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 बालक वर्ग में सूरज गोविंद पब्लिक स्कूल पहले, हिलमैन पब्लिक स्कूल दूसरे और बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में सूरज गोविंद पब्लिक स्कूल ने खिताब जीता जबकि अलकनंदा पब्लिक स्कूल दूसरे और आरएस पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में शैलेंद्र मिश्रा, आनंद सिंह, किरण, सौरभ सिंह, अनुज शर्मा, डॉ. देवव्रत शर्मा, डॉ. चंद्रव्रत सारस्वत, डॉ. राहुल राज और वीरेंद्र मित्तल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।