Sport : 'मैं मशीन या हम रोबोट नहीं हूं…', संजू सैमसन ने आलोचकों पर साधा निशाना, तेजतर्रार जवाब से कराई बोलती बंद #INA

Sanju Samson Statement : अफगानिस्तान के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया और 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में भारत के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अपने सभी आलोचकों को बल्ले से करारा जवाब दिया. पिछले मैच में संजू जल्दी आउट हो गए थे, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था. हालांकि, अब दूसरे टी-20 मैच में रन बनाने के बाद संजू सैमसन ने आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि वह कोई मशीन या रोबोट नहीं हैं.
संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में ओपनिंग करने आए संजू सैमसन ने शुरुआत धीमी जरूर की, लेकिन फिर उन्होंने गियर चेंज किया और छक्कों-चौको की बारिश करते हुए अर्धशतक तक पहुंचे. संजू ने दूसरे टी-20 मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ महज 22 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के भी लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 259.09 का रहा. जबकि पहले टी-20 मैच में संजू 8 गेंद पर सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए थे.
5️⃣7️⃣ runs
2️⃣2️⃣ deliveries
7️⃣ fours
4️⃣ sixesWhat a fabulous knock that was from Sanju Samson! 🚀
Updates ▶️ https://t.co/96e4nhbYLf#TeamIndia | #AFGvIND pic.twitter.com/PyZuoWpYiU
— BCCI (@BCCI) September 15, 2026
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 88 रनों की पार्टनरशिप की, जिससे भारत को मजबूत शुरुआत मिली. नतीजन, भारत ने दिए हुए 160 रनों के लक्ष्य को 15वें ओवर में हासिल किया और 7 विकेट से जीत दर्ज की.
संजू सैमसन ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने तूफानी पारी खेलने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए. इस दौरान उन्होंने ट्रोलर्स को हैंडिल करने के बारे में बताया.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, “मैं वाई-फाई बंद करने की कोशिश करता हूं. लेकिन कभी-कभी वाई-फाई चालू हो जाता है और कमेंट्स दिख जाते हैं. कोई सीनियर खिलाड़ी कुछ कह देता है तो मुझे लगता है कि यह बहुत सामान्य बात है. मुझे लगता है कि मैं इतना परिपक्व और अनुभवी हो गया हूं कि जानता हूं कि इसे कैसे संभालना है.”
“पहले थोड़ा बुरा लगता था, मैं कोई मशीन या हम रोबोट नहीं हूं जिसमें ऐसा नहीं कह सकते कि मुझ पर इसका कोई असर नहीं पड़ता क्योंकि इसका असर पड़ता है. लेकिन अगर मैं इनपर ध्यान दूंगा तो इससे मेरी बैटिंग पर असर पड़ेगा और फिर मुझे शॉट मारने से पहले दस बार सोचना पड़ता कि यार अगर आउट हो गया तो फिर वाई-फाई की दिक्कत हो जाएगी. इसलिए मैं खुद से बात करता हूं.”
क्या तीसरे टी-20 मैच में खेलेंगे संजू सैमसन?
अफगानिस्तान के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच के खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में श्रेयस अय्यर ने एक बयान दिया है, जिससे संकेत मिले हैं कि तीसरे मुकाबले की प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिल सकता है. बता दें, भारत ने शुरुआती 2 मैचों को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. ऐसे में कप्तान अय्यर का कहना है कि अब उन प्लेयर्स को खिलाया जा सकता है, जिन्हें मौके नहीं मिले हैं.
ऐसे में अब सवाल उठता है कि संभव है कि वैभव सूर्यवंशी को अंतिम ग्यारह का हिस्सा बनाया जाए. मगर, फिर ये भी सोचने वाली बात होगी कि टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को बेंच पर बैठाएगी, जिन्होंने फॉर्म हासिल किया है. या फिर किसी और प्लेयर की जगह वैभव सूर्यवंशी को फिट किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा को पछाड़ जोस बटलर बने सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज, जानिए नंबर-1 पर कौन कर रहा है राज
'मैं मशीन या हम रोबोट नहीं हूं…', संजू सैमसन ने आलोचकों पर साधा निशाना, तेजतर्रार जवाब से कराई बोलती बंद
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,