Sport : वरुण चक्रवर्ती को एशियन गेम्स 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खतरनाक ऑलराउंडर ने किया रिप्लेस, देखें उनके धमाकेदार आंकड़े #INA

Vipraj Nigam replace Varun Chakaravarthy : भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के एक बड़ा झटका लगा है. भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के चलते एशियन गेम्स 2026 से बाहर हो गए हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया का एशियन गेम्स 2026 का स्क्वाड एक बार फिर से बदलाव हो चुका है. उनकी जगह पर टीम में एक खतरनाक ऑलराउंडर को जगह मिली है. ये स्टार खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए धमाल मचा चुकी है. ये कौन है, जिसने वरुण चक्रवर्ती को रिप्लेस किया है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

दरअसल, भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज में वरुण चक्रवर्ती ने चोट के बाद वापसी की थी. इसके बाद उन्होंने दिल्ली में 13 सितंबर को खेले जाने वाला पहला टी20 मैच खेला. इस मैच के बाद चक्रवर्ती एक बार फिर से चोटिल हो गए. अब उनकी जगह एशिया कप में किसी दूसरे खिलाड़ी को शामिल किया गया है.

वरुण चक्रवर्ती को इस ऑलराउंडर ने किया रिप्लेस

पीटीआई की रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम इंडिया के एशियन गेम्स 2026 के स्क्वाड में वरुण चक्रवर्ती को विप्रज निगम रिप्लेस करेंगे. विप्रज निगम 22 साल के भारतीय ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने आईपीएल के अलावा इंडिया ए और घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है, जिसका इनाम अब उनको टीम इंडिया में शामिल कर दिया जाएगा. 

क्या है विप्रज निगम का रोल?

निमग अब तक टीम इंडिया के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेले हैं. वो एक अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. उनका क्रिकेट के मैदान पर रोल दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेग ब्रेक बॉलर का है. टीम इंडिया में पहले से ही एक लेग ब्रेक बॉलर रवि बिश्नोई के रूप में मौजूद है. अब वरुण चक्रवर्ती की जगह पर टीम में एक और लेग ब्रेक बॉलर को शामिल किया है, जो बल्ले के साथ भी टीम के लिए धमाल मचा सकता है.

कैसा है विप्रज निगम का प्रदर्शन

विप्रज निगम ने अब तक कुल 19 आईपीएल मैच खेले हैं. उन्होंने 19 मैचों की 10 पारियों में 157 रन बनाए हैं. वहीं उन्होंने गेंद के साथ 18 पारियों में कुल 13 विकेट हासिल किए हैं. इसके साथ ही उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 6 मैचों में 20 विकेट लिए हैं, जबकि 135 रन बनाए हैं. वहीं उनके नाम लिस्ट ए के 21 मैचों में 26 विकेट दर्ज हैं और 1 अर्धशतक के साथ 164 रन दर्ज हैं. वहीं विप्रज 33 टी20 मैचों की 32 पारियों में 34 विकेट हासिल कर चुके हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 3 विकेट 20 रन देकर रहा है. इसके अलावा उन्होंने 33 मैचों की 24 पारियों में 244 रन भी बनाए हैं.

अब उनके पास एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया के लिए अपना हुनर दिखाने का मौका होगा. वो टीम के लिए बल्ले और बॉल दोनों से उपयोगी साबित हो सकते हैं. वरुण की गैरमौजूदगी में उनका प्लेइंग-11 में भी खेलना लगभग तय माना जा रहा है, क्योंकि इंडियन टीम एशियन गेम्स में 3 स्पिनर्स के साथ उतर सकती है.

ये भी पढ़ें : IND vs AFG : सुनील गावस्कर हुए नीतीश कुमार रेड्डी के जबरा फैन, कहा- ‘वो हमारे सबसे अच्छे ऑलराउंडर हैं…

वरुण चक्रवर्ती को एशियन गेम्स 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खतरनाक ऑलराउंडर ने किया रिप्लेस, देखें उनके धमाकेदार आंकड़े





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button