यूपी – भाजपा नेता के प्लाट में धमाका: न मिला धमाके में उड़े शख्स का धड़ और सिर, पहाड़ उड़ाने को तैयार हो रहा था बारूद – INA

चित्रकूट में पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह गांव के पास भाजपा नेता के खाली प्लॉट में हुए विस्फोट के मामले में प्रयागराज से बम निरोधक दस्ता जांच के लिए पहुंचा।
टीम ने करीब दो से तीन घंटे तक घटनास्थल की बारीकी से जांच की और आसपास बिखरे बैटरी, तार, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित अन्य सामान जांच के लिए अपने साथ ले गई। उधर, धमाके में उड़े व्यक्ति के सिर और धड़ का सुराग नहीं लगा।
अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही विस्फोटक के प्रकार और विस्फोट के कारणों के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी। उधर, पुलिस की टीमें आसपास के गांवों में और चरवाहों से पूछताछ में जुटी है। वहीं, प्रथम दृष्टया जांच में टीम को यह विस्फोट खदानों में पत्थर तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक जैसा लग रहा है।